चेनारी (रोहतास) प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत दो गांवो के सीवान मे बज्रपात होने के कारण रामगढ़ गांव के सीवान मे खेत मे रोपनी कर रही महिलाओ पर बज्रपात होने के कारण दो महिला सुमित्रा देवी और सोनी देवी की मौके पर ही मौत हो गई थी। वही अगले दिन बादलगढ़ गांव के समीप मवेशी चरा रहे भरत चेरो का बज्रपात के कारण मौत हो गया था। 8 सितम्बर 2022 दिन गुरुवार को अचंलाधिकारी निशांत कुमार के द्वारा मृतक के घर जाकर उनके आश्रितों को चार लाख रुपए का चेक प्रदान किया गया। मृतक सुमित्रा देवी के आश्रित पति निरांकार राम, मृतक सोनी देवी के आश्रित पति सुरेंद्र राम एवं मृतक भरत चेरो के आश्रित पत्नी नागवंती कुमारी को 4 लाख रुपए का चेक सीओ चेनारी निशांत कुमार ने दिया।

