सासाराम- स्थानीय डी ए वी पब्लिक स्कूल के छात्र व छात्राओं ने नेशनल टेस्ट एजेंसी के द्वारा जुलाई माह में आयोजित नीट की परीक्षा में अपने प्रतिभा का परचम लहरा कर अपने जिले का नाम रौशन किया है। विद्यालय के कुल पचास छात्र व छात्राएँ नीट परीक्षा में शामिल हुए थे,जिसमे 48 छात्र व छात्राएं सफल हुए।विद्यालय के प्राचार्य डॉ बीरेंद्र कुमार ने
सफल हुए छात्र एवं छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनकी उज्ज्वल भविष्य की कामना की।प्राचार्य ने बताया कि यह उपलब्धि छात्र व छात्राओं की कड़ी मेहनत एवं शिक्षकों का कुशल मार्गदर्शन है।विद्यालय में प्रत्येक माह आयोजित होने वाली नीट/जे ई ई टेस्ट छात्र व छात्राओं के लिए काफी लाभदायक सिद्ध हुआ।
विद्यालय के वरीय क्रीड़ा प्रशिक्षक सह एन सी सी अधिकारी रवि भूषण पांडेय ने बताया कि विद्यालय के इस वर्ष एवं विगत वर्ष के कुल पचास छात्र एवं छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे जिसमें दस छात्र एवं छात्राएं 590 से 660 अंक लेकर अपने विद्यालय के साथ जिले का नाम रौशन करने का काम किया है।
सफल हुए छात्र एवं छात्राओं का नाम एवं रैंक इस प्रकार है:-
नाम। रैंक
1. अभिनव त्रिपाठी-EWS 266
2. ज्योति कुमारी – EWS 297
3.आदित्य पांडेय-EWS 477
4.वंशिका रंजन EWS 789
5. रिया कुमारी EWS 997
6.ज्योति मजमुदार EWS 289
7. वर्तिका कुमारी EWS 499
8.अपूर्वा दास EWS 706
9.अमीषा शंकर EWS 1278
10.प्रिंसी कुशवाहा 1401
के अलावा अन्य 38 विद्यार्थियों में ऋचा सिंह,प्रीति कुमारी,आकांक्षा गुप्ता,कुमारी आकांक्षा,रिया,अनन्या, अंकुर शेखर,समृद्धि सिंह,समृद्धि रानी,सृष्टि,श्रुति राज तथा साक्षी ने भी सफलता प्राप्त किया है।
इनके उपलब्धि पर वरीय विज्ञान शिक्षक सह एकेडमिक हेड डॉ अभय कुमार सिंह,निर्मल कुमार,अशोक मिश्र,बलिंद्र कुमार,सुधाकर मिश्र,विनय कुमार डॉ नीरज नवल बिहारी सहित विद्यालय के तमाम शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने शुभकामना देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

