
सासाराम (रोहतास) जनता दल (यूनाईटेड) की जिला कार्यालय प्रभाकर रोड सासाराम में सदस्यता अभियान को लेकर एक दिवसीय बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अजय सिंह कुशवाहा ने किया। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में संगठन प्रभारी प्रभात रंजन उर्फ दीपक सिंह उपस्थित हुए। रोहतास जनता दल (यूनाइटेड) की सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई। जिसके तहत प्रारंभिक सदस्य बनाए गए। जिला अध्यक्ष अजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि जो प्रारंभिक सदस्य बने हैं वे 25 सदस्य बनाएंगे तो क्रियाशील सदस्य पार्टी के होंगे। पूरे रोहतास जिला में डेढ़ लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
संगठन प्रभारी दीपक सिंह ने कहा कि पंचायत में पंचायत अध्यक्ष के माध्यम से क्रियाशील सदस्य बनेंगे और जो नगर में रहते हैं वह पार्टी के वार्ड अध्यक्ष के माध्यम से क्रियाशील सदस्य बनेंगे।
मुख्य प्रवक्ता रिंकू सिंह ने सुझाव दिया कि प्रत्येक प्रखंड में एक सदस्यता प्रभारी नियुक्त होना चाहिए। सदस्यता अभियान का लक्ष्य 8 नवंबर तक रखा गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह एवं बिहार के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के द्वारा पूरे बिहार में पचास लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इस सदस्यता अभियान में महिलाओं एवं अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाना है।
इस बैठक में मुख्य रूप से पूर्व विधायक श्याम बिहारी राम, नंद कुमार सिंह, रजिया कामिल अंसारी, प्रमिला सिंह, रेहाना खातून, नेहा नटराज, बृजनंदन सैनी, वंश नारायण सिंह, कपिल कुमार, अशोक पटेल, बनारसी सिंह, संगीता सिंह, भाई धनंजय पटेल, अरुण सोनी, रेणु कुशवाहा, अलख निरंजन, सिकंजय सिंह, डोमा राम, राकेश कुमार मुन्ना, बनारसी कुशवाहा, डब्लु कुशवाहा, योगेश पटेल, धनजी चौधरी, शैलेश पटेल, अभिषेक पटेल, हरिहर सिंह, दीपक चौबे, अरुण राम, भाई जितेंद्र, रूपा देवी, विकास कुमार सिंह, संतोष शर्मा, प्रमोद सिंह, गंगा बिंद, अशोक चंद्रवंशी, अशोक चौधरी, विजय व्रत पांडेय, रवि कुमार गुप्ता इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित थे।