बाराबंकी, 26 मार्च (हि.स.)। भारतीय धर्मधारा की सनातनी परंपराएं समरसता का केंद्र बिंदु है। कोई छोटा बड़ा नहीं है सभी भारत माता के लाल हैं और हम सब हिंदू हैं।

यह बातें विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री एवं अखिल भारतीय सामाजिक समरसता प्रमुख देव जी भाई रावत ने कहीं। उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद हिंदू एकता के लिए कार्य कर रहा है और इस कार्य में लगातार सफलता मिल रही है। समाज में जागरुकता आ रही है। विहिप के केंद्रीय मंत्री देव जी भाई रावत एवं अवध प्रांत संगठन मंत्री विजय प्रताप ने गुरुवार को प्रातः उत्तर भारत के प्रसिद्ध तीर्थ लोधेश्वर महादेव का दर्शन पूजन एवं जलाभिषेक कर विश्व कल्याण की कामना की। अर्चक आदित्य नाथ तिवारी ने विधि विधान से वैदिक मंत्रों उच्चारण के साथ पूजन कराया। इस अवसर पर विभाग संगठन मंत्री इंद्रेश, जिला अध्यक्ष रामनाथ मौर्य, जिला मंत्री राहुल कुमार, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख सुमित्रा प्रसाद शुक्ला व प्रखंड अध्यक्ष रमाकांत वर्मा जिला सामाजिक समरसता प्रमुख मनीष कनौजिया आदि उपस्थित रहे।
————-
हिन्दुस्थान समाचार / पंकज कुमार चतुवेर्दी
