गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, 26 मार्च (हि.स.)। जिला प्रशासन द्वारा जन मानस की विभिन्न मांगो एवं शिकायतों का समाधान करने, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने और पात्रतानुसार हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए जिलास्तरीय जन समस्या निवारण शिविर सिलपहरी में 27 मार्च शुक्रवार को आयोजित किया गया है। यह शिविर ग्राम पंचायत भवन के पास सिलपहरी में सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित होकर जनसमस्याओं का निवारण करेंगे।

—————
हिन्दुस्थान समाचार / चन्द्र नारायण शुक्ल
