धमतरी , 26 मार्च (हि.स.)। कांग्रेस जिलाध्यक्ष तारिणी चंद्राकर की नई कार्यकारिणी की घोषणा हुई। घोषित कार्यकारिणी में एक कोषाध्यक्ष, 12 उपाध्यक्ष, 18 महामंत्री, 20 सचिव और 10 कार्यकारिणी सदस्यों की नियुक्ति की गई है।

गुरुवार को प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदु ने प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के अनुमोदन के बाद जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी के कार्यकारिणी सूची जारी कर दी है। जिसमें कोषाध्यक्ष के पद पर विजय गोलछा की नियुक्ति की गई है। वहीं उपाध्यक्ष पद पर सलीम रोकड़िया, कविता बाबर, राजेंद्र सोनी, सुनिता साहू, सूर्यप्रभा चेट्टियार, नरेश जसूजा सहित 12 लोगों की नियुक्ति की गई हैं। महामंत्री पद पर अरविंद दोषी, आलोक जाधव, विक्रांत पवार, आकाश गोलछा, योगेश लाल, सचिन भंसाली, मनीषा साहू, राजेश साहू, डीहु साहू, कैलाश प्रजापति, कृष्णा मरकाम सहित 18 लोगों की नियुक्ति की गई हैं। सचिव पद पर सरिता सोम, भरत निर्मलकर, राजेश पांडे, मोहित देवांगन, सत्यवान ध्रुव, पेखन लाल साहू, मनोज अग्रवाल, खिलावन साहू सहित 20 लोगों की नियुक्ति की गई हैं। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मंजीत छाबड़ा, तिलक निषाद, करण चंद्राकर, चंद्रकला नेताम, अशोक साहू सहित 10 लोगों की नियुक्ति की गई हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा
