
संवाददाता, डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। मुख्य पार्षद की उम्मीदवार पूर्व जिला परिषद सदस्य आरती गुप्ता ने आज अपना नामांकन डेहरी अनुमंडल में भरा। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं डेहरी की बेटी हूं। उन्होंने कहा कि आम लोगों के मांग पर उन्होंने अपने जन्मभूमि से निर्वाचन का परचा दाखिल किया है। उन्होंने कहा कि अगर आम लोग उन्हें मौका देते हैं तो विकास कार्य करती रहेंगी। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद विकास योजनाओं को लागू करने का प्रयास करूंगी। उन्होंने कहा कि आज पूरा नगर परिषद भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। घोटाले के कारण पूरे बिहार में गलत छवि मिली है। उन्होंने कहा कि निर्चावन के बाद इसके बदलने का प्रयास करूंगी। उन्होंने कहा कि एक शिक्षित और कर्मठ उम्मीदवार के तौर पर मैं लोगों के बीच जाना चाहती हूं।
इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री अरुण पांडे, जिला उपाध्यक्ष अशोक साव, प्रवक्ता संजय कुमार तिवारी, चंदन चौबे, प्रिंस राज, शिक्षा प्रकोष्ठ के संयोजक कन्हैया सिंह, भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राघवेंद्र सिंह, जिला मंत्री अमित कुमार तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी अरविंद दुबे सहित दर्जनों की संख्या में समर्थक मौजूद थे।