
करगहर (रोहतास) कोचस कवि सम्मेलन सह मुशायरा को सफलतापूर्वक विधिवत संपन्न कराने के लिए रविवार के दिन नेशनल सीनियर सिटीजन एसोसिएशन प्रखंड कोचस जिला रोहतास के कार्यालय पर 6 नवंबर 2022 को कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु एक अहम बैठक की गई। बैठक में कार्यक्रम पर चर्चा की गई तथा सर्वसम्मति से अधिकारियों का चुनाव किया गया जिसमें अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह निर्विरोध चुने गए। उपाध्याय शिव दुलार सिंह एवं डॉ ऊषा सिंह, महासचिव पूर्व पैक्स अध्यक्ष सुरेंद्र दुबे, सचिव राम निवास पासवान, कोषाध्यक्ष इलियास अंसारी, उपकोषाध्यक्ष हिरा प्रसाद गुप्ता, व्यवस्थापक मुन्ना कुमार चुने गए। मौके पर अन्य सदस्य गण में पारस नाथ सहाय, राम जी सिंह, सर्वेश्वर पाठक, राम प्रवेश सिंह, जनार्दन सिंह, सरयू तिवारी, रामा शंकर सिंह, केदारनाथ पांडेय, देव कुमार पाठक, श्री कान्त सिंह, शिव जी सिंह, राम व्रत भगत, विंदेश्वरी लाल, गौरी चौधरी, श्री कान्त दुबे आदि सभी सक्रिय सदस्य लोग उपस्थित रहे।
