
कोचस (रोहतास) कोचस में अभ्युदय यूथ क्लब के द्वारा एकल विद्यालय के देखरेख में अंचल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन गंगेश्वर नाथ मंदिर गंगवलियां मे किया गया। जिसमें खेल कूद प्रतियोगिता में भाग लिए सभी बच्चों को गोंडल मेडल तथा कॉपी कलम देकर पुरस्कृत भी किया गया तथा उज्जवल भविष्य हेतु कई उचित दिशा निर्देश भी दिए गए। इस कार्यक्रम का उद्घाटनकर्ता शाहबाद के लोकप्रिय प्रयत्नशील, कर्तव्यनिष्ठ, समाजसेवी धीरेंद्र तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वीरेंद्र कुमार सिंह एवं संचालन रविंद्र कुमार रवि ने किया। कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी धीरेंद्र तिवारी ने कहा खेल हमारे मस्तिष्क और शरीर को स्वस्थ तथा सक्रिय रखने में मदद करता है। खेल खेल में बच्चों का मानसिक एवं शारीरिक विकास होता है। पढ़ाई- लिखाई मे खेल विधि से बच्चों में शैक्षणिक कार्य के प्रति जागरूकता पैदा होती है गतिविधियों में भाग लेने से स्कूल मे बच्चों की उपलब्धियां में बढ़ोतरी होती है। बच्चों के जीवन में खेल खेल मे पढ़ाई करना बड़ी बड़ी चुनौतियों को सामना करने के बराबर होता है लेकिन यह उसकी गतिशीलता सक्रियता पर अधिक निर्भर करता है। खेल से हम सीख सकते हैं इससे हमारा शारीरिक व मानसिक संतुलन बना रहता है और हमारे व्यक्तित्व आत्मविश्वास के विकास में मदद करता है। मौके पर मौजूद लोगों में धनंजय पांडेय (टाइगर बाबा) मिथिलेश राम, एकल अभियान प्रमुख रोहित सिंह राजपूत, संजय, संच विकास समिति पदाधिकारी बच्चा सिंह यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
