
करगहर (रोहतास) स्थानीय महेन्द्र कम्पलेक्स करगहर में महेन्द्र प्रसाद गुप्ता पूर्व प्रत्याशी करगहर विधानसभा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जयंती समारोह का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख धनजी चौधरी, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सुशील मिश्रा, राजद के युवा नेता मोहन पहलवान, जगनारायण प्रसाद गुप्ता, फेकू सेठ ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करगहर विधानसभा के प्रत्याशी महेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ महात्मा गाँधी का प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम के साथ पुरुषोत्तम प्रसाद गुप्ता जी द्वारा किया गया। वक्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी के जीवनी पर प्रकाश डाला साथ ही साथ गाँधी जी और शास्त्री जी को भी श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। कार्यक्रम में जिला पार्षद शकिल अहमद, शिक्षक राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, गौरीशंकर गुप्ता, डा० सुरेन्द्र गुप्ता, जगदीश गुप्ता, सरपंच प्रतिनिधि अवध बिहारी साह, जदयू नेता बच्चा सिह यादव, एआईवाईएफ जिला सचिव रविशंकर पासवान, रौनियार वैश्य समाज कैमूर के जिलाध्यक्ष राजदेव गुप्ता, रौनियार वैश्य समाज मोहनिया प्रखण्ड अध्यक्ष रामाशंकर गुप्ता, ईशा अंसारी, लक्ष्मण पासवान, रामसुरेश बैठा, गुप्तेश्वर राम रामसुरेश उपाध्याय, मथुरा साह, रमजान अंसारी, इन्द्रजीत कुमार गुप्ता इत्यादि शामिल थे।
