करगहर थाना क्षेत्र के सिरीसिया ग्राम में आदर्श शिव शक्ति दुर्गा पूजा एवं नाटय कला परिषद सिरिसिया द्वारा अर्थी और डोली अभिनय का मंचन किया गया। जिसकी अध्यक्षता श्री शशिकांत पांडेय ने किया। कार्यक्रम का उद्घाटन श्री विमल उपाध्याय पैक्स अध्यक्ष शिवन पंचायत एवं जिला परिषद अध्यक्ष मनोज कुमार भारती ने संयुक्त रूप में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया।

इस अवसर पर आए हुए अतिथियों को अंग वस्त्र तथा पुष्प हार देकर सम्मानित भी किया गया। अतिथि के रूप में कन्हैया प्रजापति, राधेश्याम चौहान, धर्मेंद्र उपाध्याय , मंटु गुप्ता, सत्यनारायण सिंह, डॉक्टर सौरभ सुमन ,ओमकार पांडेय, कमलेश सिंह, नीरज कुमार पांडेय, आदि उपस्थित हुए।

श्री मनोज कुमार भारती कहा कि डोली और अर्थी नाटक के माध्यम से समाज में फैली बुराइयों को आपसी प्रेम मोहब्बत से दूर करने का संदेश दिया जाता है उन्होंने कहा की मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती। हमको अपना लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ते रहना चाहिए। जिला परिषद पूनम भारती को जिताए जाने पर सिरिसिया के ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने युवाओं को हर तरह का मदद करने के लिए मै तत्पर रहुगी। मौके पर मौजूद कमेटी के लोग नगेंद्र सिंह, मुन्ना चौरसिया, पप्पू गुप्ता, महावीर गुप्ता, पंकज कुमार प्रियांशु, शिव शंकर सिंह, श्रीनिवास साह , टुनटुन प्रजापति, शुभम चौरसिया, विपुल चौरसिया, बादल चौरसिया, मनीष पटेल, लपसी बाबा इत्यादि
