
संवाददाता, डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। धनतेरस के मौके पर डेहरी-डालमियानगर में लोगों ने जमकर खरीददारी की। बाजार पूरे दिन गुलजार रहा। दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ी रही। इस दौरान बर्तनों, सोने चांदी के सिक्के के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स सामानों की खरीदारी हुई। लंबे समय से बाजार में ग्राहक का इंतजार करने वाले दुकानदारों के चेहरे पर रौनक रही। आम लोगों के बीच परिपाटी है कि धनतेरस के दिन खरीददारी शुभ होता है। दुकानदारों के अनुसार, बर्तनों व गहने के अलावा फोर और टू व्हीलर गाड़ियों के अलावा इलेक्ट्रोनिक उपकरणों की बिक्री हुई।
स्थानीय बाजार के अलावा कई मॉल में लोगों की भीड़ उमड़ी रही। आदित्य विजन मॉल के संचालक ने बताया कि लोगों की भीड़ को देखते हुए विशेष तौर पर सजावट किया गया था। एलईडी टीवी की सबसे ज्यादा डिमांड रही. शहर की अधिकतर महिलाएं पूजा सामग्री खरीदते नजर आईं।