
डेहरी ऑन सोन (रोहतास) जिले के कंचनपुर गांव में दो गुटों के बीच हुई डबल मर्डर के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर हत्या में शामिल चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार की सुबह डेहरी मुफस्सिल थाना क्षेत्र में कंचनपुर निवासी अनिल यादव ने रुपए के लेनदेन के मामले में बढे विवाद के कारण गांव के ही सतेंद्र सिंह की गोली मार दिया था। जिसके पश्चात सतेंद्र सिंह की ओर से भी झड़प हुई और अनिल सिंह की हत्या कर दी गई। जिसे लेकर जिले में दिनभर तनाव का माहौल बना रहा तथा पुलिस हत्या में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास करती रही। पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने बताया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डेहरी नवजोत सिमी के नेतृत्व में टास्क फोर्स का गठन किया गया था। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड का उद्भेदन करने में सफलता पाई तथा हत्या के मुख्य आरोपी राजेश सिंह- पिता स्वर्गीय गौरी शंकर सिंह, नितेश रंजन -पिता सूर्यवंश सिंह, पवन कुमार- पिता सूर्यवंश सिंह, नवरोत्तम कुमार सिंह- पिता स्वर्गीय सतेंद्र सिंह सभी निवासी ग्राम कंचनपुर सासाराम को गिरफ्तार कर न्यायालय को सुपुर्द कर दिया है।
पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने बताया कि दोनों व्यक्तियों में पैसे को लेन देन के लिए विवाद हुआ था। जिसमें अनिल यादव पिता नथुनी यादव द्वारा सत्येन्द्र सिंह उर्फ झरेला – पिता स्वर्गीय गौरी शंकर सिंह को गोली मार दिया था जिनकी मृत्यु अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। इसी दौरान सत्येन्द्र सिंह के परिजनों द्वारा हत्यारा अनिल यादव के हाथ और पैर पकड़ कर गला दबाकर मार डाला। इस संबंध में डेहरी मुफस्सिल थाना में कांड दर्ज कर कार्रवाई शुरू किया गया था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस के द्वारा गठित दल में शामिल सासाराम मुफस्सिल थानेदार रिजवान अहमद, थानाध्यक्ष दिवाकर प्रसाद डेहरी मुफस्सिल, पुअनि राजीव कुमार, राकेश कुमार थानाध्यक्ष करवंदिया, कुंदन कुमार आचार्य, संतोष कुमार, धर्मेंद्र कुमार, पंकज कुमार को पुरस्कृत किया जाएगा।
