जलपाईगुड़ी, 31 मार्च (हि.स.)। तृणमूल महासचिव तथा सांसद अभिषेक बनर्जी बुधवार दोपहर आमबाड़ी में एक बड़ी चुनावी जनसभा को संबोधित करने आ रहे है। यह सभा स्वप्ना बर्मन के समर्थन में आयोजित की जा रही है, जो राजगंज विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार है।

सभा से पहले आमबाड़ी के सुदामगंज मैदान में तैयारियां जोरों पर चल रही है। मंच निर्माण से लेकर सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन तक सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मंगलवार को तृणमूल के वरिष्ठ नेता मौके पर पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया।
उन्होंने बताया कि इस जनसभा में करीब 50 हजार कार्यकर्ता और समर्थकों के जुटने की संभावना है।
चुनाव से ठीक पहले इस जनसभा को तृणमूल कांग्रेस के लिए शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है।
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार
