
डेहरी ओन सोन. काराकाट प्रखंड के खेलडि़या खुर्द गांव में केएफसी फुटबॉल क्लब खेलडि़या के तत्वावधान में फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। मैच डालमियानगर बनाम बलीगावं के बीच खेला गया। मैच का उद्घाटन वरिष्ठ समाजसेवी राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह ने किया, तथा खिलाड़ीयों से परिचय प्राप्त किया। फुटबॉल क्लब के अध्यक्ष गोविंद सिंह फौजी, संतोष सिंह, सचिव विकास कुमार, ने अतिथियों का स्वागत किया। दोनों खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया, तथा दोनों टीम बराबर रहे अंत में रेफरी अशोक सिंह के द्वारा प्लांनटी के लिए घोषणा किया। जिसमें बालिगावं की टीम ने एक गोल से विजेता बना। बीजेता एवं उपविजेता टीम को मुख्य अतिथि राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह ने शिल्ड प्रदान किया। इस मौके पर राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह ने कहा कि आज के परिवेश में फुटबॉल खेल विलुप्त होते जा रहा है। खेल से बच्चों में शारीरिक और मानसिक विकास होता है।
इस मौके पर लोजपा (रा) जिला अध्यक्ष विनोद सिंह सरपंच संघ जिला उपाध्यक्ष कृष्णा सिंह ग्राम घोसिया पंचायत मुखिया योगेंद्र सिंह, घोसिया पैक्स अध्यक्ष मदन यादव, पंचायत समिति सदस्य लाल बाबू यादव, जय श्री पंचायत मुखिया प्रतिनिधि रितेश सिंह ,गोसिया पंचायत सदस्य लक्षुमण सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता संजय सिंह, शम्भु सिंह, लोजपा के वरिष्ठ नेता दशरथ पासवान, सियाराम सिंह, धर्मदेव पासवान, धर्मेन्द्र पासवान जगनारायण साह,छठु पासवान, लोजपा डेहरी नगर अध्यक्ष गोविंद कुमार, रजनीश कुमार यादव, उत्तम सिंह,रंगू सिंह, सुनील सिंह, फुटबॉल के लाइन मैन नितिश कुमार,व गोलू कुमार सहित काफी संख्या में ग्रामीण तथा गणमान्य लोग उपस्थित थे। मंच संचालन कृष्णा सिंह ने किया.