By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
KB NewsKB News
Notification Show More
Aa
  • होम
  • समाचार
    • अंतराष्ट्रीय
    • क्षेत्रीय
    • राष्ट्रीय
  • विचार
    • अध्यात्म
    • कला
    • ज्योतिष
    • धर्म
    • परिचर्चा
    • समकालीन
    • संस्कृति
    • साहित्य
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • फैक्ट चेक
  • संपर्क
  • ई पेपर
Reading: सरदार बल्लभ भाई पटेल के सपनों को साकार करेंगे नीतीश कुमार: श्रवण कुमार
Share
Aa
KB NewsKB News
Search
  • होम
  • समाचार
    • अंतराष्ट्रीय
    • क्षेत्रीय
    • राष्ट्रीय
  • विचार
    • अध्यात्म
    • कला
    • ज्योतिष
    • धर्म
    • परिचर्चा
    • समकालीन
    • संस्कृति
    • साहित्य
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • फैक्ट चेक
  • संपर्क
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
KB News > समाचार > क्षेत्रीय > सरदार बल्लभ भाई पटेल के सपनों को साकार करेंगे नीतीश कुमार: श्रवण कुमार
क्षेत्रीयसमाचार

सरदार बल्लभ भाई पटेल के सपनों को साकार करेंगे नीतीश कुमार: श्रवण कुमार

GOVINDA MISHRA
Last updated: 2022/11/07 at 5:10 AM
GOVINDA MISHRA  - Founder Published November 7, 2022
Share
SHARE

पटेल प्रधानमंत्री होते तो आज देश की दशा दिशा और बेहतर होता : अजय कुशवाहा

 डेहरी आन सोन रोहतास 

स्थानीय जीटी रोड बस स्टैंड स्थित निर्माणाधीन पटेल स्मारक परिसर में पटेल स्मारक समिति के अध्यक्ष मोद नारायण सिंह व बंटी पटेल के नेतृत्व में देश के प्रथम गृह मंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल के 148 वीं जयंती समारोह में राज्य सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार सहित उपस्थित लोगों ने सरदार वल्लभभाई पटेल के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। मुख्य अतिथि राज्य सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने  कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल के चाहने वाले देश और दुनिया में बहुत लोग हैं ।आज उनके नाम पर देश और दुनिया में कई प्रशिक्षण संस्थान चल रहे हैं, उनके चाहने वाले लोग बढ़ रहे, करवा बढ़ रहा है, उसी दिशा में बिहार के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हम लोग कार्य कर रहे हैं, सरदार वल्लभभाई पटेल ने जो सपना देखा था उसी दिशा में बिहार के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में कार्य हो रहे हैं। सरदार वल्लभभाई पटेल के सपनों को साकार करेंगे नीतीश कुमार।सरदार बल्लभ भाई पटेल को प्रधानमंत्री नहीं बनने दिया गया उसका अफसोस जरूर रहा। राज्य सरकार जल जीवन हरियाली मिशन के तहत किसानों को सिंचाई की व्यवस्था और झोपड़ी तक नल का जल और रौशनी का प्रबंध कर सरदार पटेल के सपनो को साकार कर रही है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार भी बिहार राज्य के तर्ज पर ही पूरे देश में यह नल जल योजना संचालित कर रही है।पहले राज्य में 6 फीसदी लोग ही नल का जल पीते थे।आज हर घर को नल का जल मिल रहा है। हर झोपड़ी और हर किसान को बिजली की व्यवस्था मिला है।आहर ,पोखर मरम्मती जल स्रोत विकसित करने पर राज्य सरकार 24800 करोड़ रुपए खर्च कर रही है।ताकि हर किसान को सिंचाई की व्यवस्था हो सके। जब किसान की माली हालत सुदृढ़ हो जाएगी ।तभी देश संवृध होगी और असल मायने में प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। प्रदेश महा सचिव अमरेश चौधरी और जदयू जिलाध्यक्ष अजय कुशवाहा ने कहा कि देश विभाजन के समय सरदार पटेल ने कई रियासत को अपने प्रखर बुद्धि और दृढ़ निश्चय के कारण देश में मिलाया था।इन्हे प्रधान मंत्री बनना चाहिए था।किंतु उस समय के राजनीतिज्ञ षड्यंत्र कर इन्हे नही बनने दिया। ई विनय चंचल सहित कई लोगों ने सरदार बल्लभ भाई पटेल प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन प्रखंड अध्यक्ष विकास सिंह और स्मारक समिति अध्यक्ष मोदनारायन सिंह ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में नंद किशोर सिंह, सतेंद्र नारायण सिंह,राज कुमार पटेल,उषा पटेल धनंजय पटेल गुड्डू पटेल योगेश पटेल बंटी पटेल संजय पटेल अभिषेक पटेल बद्री भगत पूर्व उप प्रमुख रोहतास श्री कांत कुमार,मुखिया नागेंद्र यादव,प्रमोद सिंह सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

कार्यक्रम से पूर्व जदयू के जिला अध्यक्ष अजय सिंह कुशवाहा के बड़े भाई जदयू नेता डा निर्मल कुमार के पुत्र के निधन पर मंत्री उनके घर पहुंच कर सड़क दुर्घटना पर दुःख व्यक्त किया और परिजनों को सांत्वना दिया।


बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार  का प्रखंड कार्यालय कोयला डिपो में प्रखंड अध्यक्ष विकास कुमार सिंह के द्वारा अंग वस्त्र देकर स्वागत किया गया ,इस स्वागत समारोह में प्रखंड कार्यकारिणी के सदस्य पंचायत अध्यक्ष एवं जदयू के कार्यकर्ता भारी संख्या में शामिल हुए। स्वागत के उपरांत मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ होते हैं, उन्हीं की मेहनत से पार्टी अपने उद्देश्यों को प्राप्त करती है। इसलिए कार्यकर्ताओं को पार्टी और नेता के प्रति सदैव ईमानदारी रखनी चाहिए आज हमारे प्रदेश के मुखिया  नीतीश कुमार  बिहार के विकास के साथ-साथ पूरे देश के लोगों के उन्नति और विकास के बारे में सोचते हैं। मंत्री ने  कार्यकर्ताओं से बातचीत कर उनकी समस्या भी सुनी और समस्याओं के निदान के लिए कई वरीय पदाधिकारियों से फोन से वार्तालाप किए पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे हैं सदस्यता अभियान के बारे में भी प्रखंड अध्यक्ष से जानकारी ली और कहा कि इसी महीने पार्टी  संगठन का चुनाव भी पूरा कर लिया जाएगा।  इस मौके पर जदयू के मुख्य प्रवक्ता रिंकू सिंह बद्री भगत उषा पटेल बनारसी सिंह धनंजय पटेल अरविंद कुशवाहा अभिषेक पटेल किशन सिंह रमाकांत सिंह प्रमोद चौबे सरोज सिंह सुरेंद्र सिंह हरेंद्र सिंह अलबेला सिंह अमरजीत कुमार निशांत सिंह प्रिंस कुमार भानु सिंह महेंद्र ओझा विकास दुबे गोविंदा कुमार पिंटू कुमार बबलू सिंह कामेश्वर राम निवास राम राहुल पासवान रिंकू मेहता एजाज अख्तर संतोष शर्मा आदि मौजूद थे।

 

GOVINDA MISHRA

Proud IIMCIAN. Exploring World through Opinions, News & Views. Interested in Politics, International Relation & Diplomacy.

TAGGED: dehri news, rohtas news
GOVINDA MISHRA November 7, 2022 November 7, 2022
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Print
What do you think?
Happy0
Love0
Surprise0
Cry0
Angry0
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

रामनाथ पासवान की जीत पर बधाईयों का तातां, सम सोसाइटी ने बताया संविधान की जीत
क्षेत्रीय समाचार
डेहरी के आदित्यालय किड्स में एक्यूप्रेशर ईयर ओरीकुलर थेरेपी का आयोजन
क्षेत्रीय समाचार
शाहाबाद प्रक्षेत्र के साइबर थानों का होगा निरीक्षण, लापरवाह पुलिस अधिकारियों पर होगी कार्रवाई- डीआईजी
क्षेत्रीय समाचार
डेहरी नप की सशक्त समिति की बैठक में शहर के विकास के मुद्दों पर चर्चा
क्षेत्रीय समाचार

Find Us on Socials

100 Like
200 Follow
220 Subscribe
KB NewsKB News
Follow US
© Copyright 2023 KBNews. All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?