इतिहास में 02 अप्रैल की तारीख कई अहम घटनाओं के लिए याद की जाती है, जिनमें एक ओर विमानन जगत की दर्दनाक घटना दर्ज है, तो दूसरी ओर भारत के खेल इतिहास का गौरवशाली पल भी शामिल है।

वर्ष 1986 में ट्रांस वर्ल्ड एयरलाइंस के एक बोइंग 727 विमान में भयावह हादसा हुआ था। रोम से काहिरा जा रहे इस विमान में उड़ान के दौरान 11,000 फीट की ऊंचाई पर एक सीट के नीचे रखा बम फट गया। विस्फोट के कारण विमान के ढांचे में बड़ा छेद हो गया, जिससे तेज हवा के दबाव के चलते उस हिस्से में बैठे चार यात्री विमान से बाहर गिर गए। इन पीड़ितों में आठ महीने की एक बच्ची भी शामिल थी।
गंभीर स्थिति के बावजूद पायलट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए विमान को सुरक्षित रूप से एथेंस में उतार लिया, जिससे बाकी यात्रियों की जान बचाई जा सकी। इस हमले की जिम्मेदारी अरब रिवोल्यूशनरी सेल्स की एजेदीन कासम यूनिट ने ली थी, जिसने इसे लीबिया के खिलाफ अमेरिकी बमबारी का बदला बताया।
वहीं, भारत के लिए 02 अप्रैल 2011 का दिन खेल इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है। इसी दिन भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी वनडे विश्व कप 2011 का खिताब जीतकर 28 साल बाद विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था। यह जीत 1983 की ऐतिहासिक विश्व कप विजय की यादों को फिर से ताजा कर गई थी।
इस तरह 02 अप्रैल का दिन जहां एक ओर त्रासदी की याद दिलाता है, वहीं दूसरी ओर यह भारत के लिए गर्व और जश्न का प्रतीक भी है।
महत्वपूर्ण घटनाचक्र
1679 – मुगल बादशाह औरंगजेब ने अपनी सल्तनत के हिंदुओं पर फिर से जजिया कर लगाया। इस कर को अकबर ने समाप्त किया था।
1902 – लॉसएंजिलिस में पहला मोशन पिक्चर थिएटर खुला।
1902 – हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के फनकार बड़े गुलाम अली खां का जन्म।
1912 – टाइटैनिक का सामुद्रिक परीक्षण शुरू।
1921- अल्बर्ट आइंस्टीन ने अपने नए सापेक्षता के सिद्धांत पर न्यूयॉर्क शहर में व्याख्यान दिया।
1970- मेघालय असम राज्य के भीतर एक स्वायत्त राज्य बना।
1982 – अर्जेंटिना ने दक्षिणी अटलांटिक महासागर में स्थित फॉकलैंड द्वीप समूह पर हमला किया।
1984 – स्क्वाड्रन लीडर राकेश शर्मा, मिशन सोयूज़ टी-11 के तहत अंतरिक्ष जाने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री बने।
1986 – अमेरिकी विमानन कंपनी के बोइंग विमान में बीच हवा में बम फटने से सुराख हुआ। चार यात्री हवा के दबाव से विमान से गिरे। पायलट ने विमान को सुरक्षित उतारा।
1989 – फिलिस्तीन मुक्ति संगठन के नेता यासर अराफात फिलिस्तीन के राष्ट्रपति निर्वाचित।
1997 – सुमिता सिन्हा ने एक रिकार्ड बनाया, जब 3200 किलोग्राम वजन का एक ट्रक उनके ऊपर से गुजरा।
1999 – मास्को में स्वतंत्र राष्ट्रों के राष्ट्रकुल (सीआईएस) की शिखर बैठक सम्पन्न।
2001 – नेपाल में माओवादी विद्रोहियों द्वारा 35 पुलिस अधिकारियों की हत्या।
2007 – सोलोमन द्वीप में शक्तिशाली सुनामी आयी।
2008 – कर्नाटक में तीन चरणों में विधान सभा चुनाव कराने की घोषणा। रामराव समिति ने रक्षा मंत्री की अध्यक्षता में रक्षा तकनीकी आयोग गठित करने की सिफारिश की।
2008 – नेपाल में सत्तारूढ़ पार्टियों के शीर्ष नेताओं ने चुनाव से पहले भड़की हिंसा की जांच के लिए 10 सूत्री समझौते पर हस्ताक्षर किए।
2008 – अमेरिका में हावर्ड विश्वविद्यालय से सम्बद्ध हावर्ड बिजनेस स्कूल ने अंजली रैना को मुंबई स्थित अपने भारत अनुसंधान केन्द्र का कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया।
2011- भारतीय क्रिकेट टीम ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में श्रीलंका को हराकर आईसीसी विश्व कप, 2011 की ट्रॉफी अपने नाम की।
जन्म
1881 – वी. वी. सुब्रमण्य अय्यर – एक स्वतंत्रता सेनानी और क्रांतिकारी राष्ट्रभक्त थे।
1891 – टी. बी. कुन्हा, गोवा के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी
1902 – बड़े गुलाम अली ख़ाँ शास्त्रीय गायक
1935 – ए. वी. रामा राव – भारतीय रसायनशास्त्री और आविष्कारक हैं।
1942 – रोशन सेठ- अभिनेता
1943 – बिन्देश्वर पाठक – भारतीय समाजशास्त्री और सामाजिक उद्यमी और ‘सुलभ इंटरनेशनल’ के संस्थापक थे।
1969 – अजय देवगन – भारतीय बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर अभिनेता, निर्देशक और निर्माता हैं।
निधन
1720 – बालाजी विश्वनाथ – शाहू के सेनापति धनाजी जादव ने 1708 ई. में उसे ‘कारकून’ (राजस्व का क्लर्क) नियुक्त किया था।
1825 – बन्धुल – एक प्रसिद्ध बर्मी (बर्मा) सेनापति था।
1907 – राधाकृष्ण दास – हिंदी, बांग्ला, उर्दू, गुजराती आदि भाषाओं के अच्छे जानकार तथा साहित्यकार थे।
1933 – रणजी – भारतीय क्रिकेट का जादूगर कहा जाता है और उन्हें भारत का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खिलाड़ी माना जाता है।
2005 – वैटिकन का सर्वोच्च पद संभालने वालों में से एक पोप जॉन पॉल द्वितीय का निधन।
2023 – सलीम दुर्रानी – भारत के बेहतरीन क्रिकेट ऑलराउंडर खिलाड़ियों में से एक थे, जो अफ़ग़ान मूल के थे।
महत्वपूर्ण अवसर
-विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / प्रभात मिश्रा
