मुंबई, 01 अप्रैल (हि.स.)। घाटकोपर के छेड़ा नगर में रमाबाई पुल के नीचे बुधवार को दोपहर में करीब 1 बजे अचानक लगी आग में 11 ऑटो रिक्शा जलकर खाक हो गए। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। इस घटना की छानबीन पंत नगर पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।

इस घटना की जांच कर रहे पुलिस उपनिरीक्षक कोहली ने बताया कि छेड़ा नगर में रमाबाई पुल के नीचे ऑटो रिक्शा पार्क किए जाते हैं लेकिन आज दोपहर में करीब करीब 1 बजे यहां पार्क किए गए ऑटोरिक्शा में अचानक आग लग गई थी। इस घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। लेकिन मौके पर 11 ऑटोरिक्शा जलकर खाक हो गए। शुरुआती जानकारी से पता चलता है कि पुल के नीचे स्थित कचरे के ढेर में आग लगने से यह आगजनी की घटना हुई होगी, लेकिन इस मामले की हर ऐंगल से जांच जारी है।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव
