गुवाहाटी, 02 अप्रैल (हि.स.)। गुवाहाटी के जालुकबाड़ी विधानसभा क्षेत्र के मालीगांव में कथित तौर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा समर्थकों पर हमला किए जाने से तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस घटना में चार भाजपा समर्थक घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जालुकबाड़ी क्षेत्र के अंतर्गत मालीगांव में किसी विवाद के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के एक समूह ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की। इस झड़प में कम से कम चार लोग घायल हुए हैं।
घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, स्थिति अब नियंत्रण में है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश
