
दिनारा (रोहतास) भूमि विवाद के निष्पादन हेतु शनिवार को स्थानीय थाना, भानस ओपी एवं नटवार थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। दिनारा थाना परिसर अंचलाधिकारी आदित्य कुमार एवं प्रभारी थानाध्यक्ष गुड़िया कुमारी उपस्थिति में जनता दरबार में जहां बकरा गांव के भूमि विवाद से जुड़े एक मामले का निष्पादन किया गया। वहीं तेनुआठ मठिया गांव का एक नया मामला जनता दरबार में पहुंचा। जबकि नटवार थाना में अंचल राजस्व अधिकारी दिब्या कुमारी, नटवार थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी की उपस्थिति में जनता दरबार में दो मामले का निष्पादन किया।अंचलाधिकारी ने बताया कि कुल तीन मामले का विधिसम्मत निष्पादन किया गया।
गुनसेज में संकुल स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन
दिनारा (रोहतास) प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय गुनसेजमें संकुल स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें संकुल के सभी प्राथमिक एवं प्रारंभिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं में एक दूसरे को आगे निकलने की प्रति स्पर्धा बनी रही। प्रतियोगिता में दस पदक पर हासिल करने से मध्य विद्यालय खनिता का शीर्ष स्थान
कायम रहा। इस प्रतियोगिता दौड़, हाई जम्प, लॉग जम्प जैसे खेल में छात्राओं द्वारा एक दूसरे से आगे बढ़ने की लिए पूरी जोर रही। आठ सौ मीटर दौड़ अंडर-17 गुनसेज विद्यालय
ने बाजी मारी। जहां बालक में अजित कुमार और बालिका में कविता कुमारी रही। अंडर 14 सौ मीटर दौड़ में प्रमित कुमार व सीमा कुमारी खनिता, आठ सो मीटर दौड़ में कृपाकांत पांडेय खनिता व ज्योति कुमारी गुनसेज, उंची कूद में आकाश कुमार व खुशबु कुमारी खनिता, बॉल थ्रो में विशाल कुमार खनिता व ममता
कुमारी गुनसेज, लंबी कूद में अरमान अंसारी बकरा व सिखा कुमारी गुनसेज, वही अंडर 12 में 60 मीटर दौड़ में अजय पांडेय प्रा वि कुम्हौरा व रिंकु कुमारी मवि खनिता, तीन सौ मीटर में सुब्रत कुमार मवि खनिता व चांदनी कुमार प्रावि बसुहारी, लंबी कूद में पियूष कुमार मवि खनिता व पिंकी
कुमारी मवि गुनसेज तथा बॉल थ्रो में आयुष कुमार मवि खनिता व अजमेरी खातून मवि बकरा को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। जहां सफल छात्र छात्राओ को सरपंच विरेन्द्र कुमार द्वारा पुरस्कृत किया गया। संकुल संरक्षक राजेन्द्र कुमार ने कहा कि संकुल स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता प्रखंड स्तर पर भाग लेंगे। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों से आए हुए खेल शिक्षक वहां मौजूद थे। जिनमें काशीनाथ सिह,मुक्तेश्वर कुमार, फणेश्वर प्रसाद, मनोज कुमार, रामदेव राम, राकेश मिश्रा, रौशन अली, अशोक राम, हरिओम तिवारी, शहादत हुसैन, मो मुमताज, संजय कुमार सहित अन्य मौजूद थे।
