डिजिटल टीम, पटना। बंगाल से आगरा जा रही एक पर्यटक बस कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के चिलबिली गांव के समीप सोमवार के सुबह बालू लदे ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई। जहां बस के परखच्चे उड़ गए वही पर्यटक बस में कुल 55 पर्यटक बैठे हुए थे। जिसमें 35 पर्यटक बुरी तरह घायल हो गए। इस घटना ड्राइवर की मौत हो चुकी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर एनएचआई और कुदरा पुलिस के जवान पहुंची। मिली जानकारी के अनुसार, सभी घायलों को कुदरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

बस में सवार कर रही यात्री अनिता दास ने बताया कि बंगाल से बस आगरा जा रहा था जहां एक ढाबा पर रुक करके चाय पिए। बस चलने के दो-तीन मिनट बाद ही टक्कर हो गई काफी लोग घायल हैं । कोलकाता से निकले यात्रियों को आज आयोध्या रुकना था जहां बस दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें काफी लोग घायल है।

ग्रामीणों ने बताया कि बंगाल से आगरा जा रही थी गुरु नानक बसेरा होटल के पास रुकी थी उसके बाद जैसे ही बस चली थोड़ी दूर जाने के बाद तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे 500 मीटर घटित हुआ बस आगे गया और इसमें कुल 55 लोग सवार थे जिसमें 35 लोग लगभग घायल हो चुके हैं जिनको इलाज के लिए कुदरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जा रहा है।


एनएचआई के कर्मी रामेश्वर राम ने बताया कि बस उल्टे साइड जा रही थी जहां ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई बस के ड्राइवर की मौत हो चुकी है जो कि केबिन में फंसा हुआ है सभी घायलों को इलाज के लिए भेजा जा रहा है लोगों को इस कार्य में एनएचआई के कुल 12 लोगों को लगाया गया है।
