कटिहार, 03 अप्रैल (हि.स.)। मध्य पूर्व में चल रहे विवाद के बीच एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर फैल रही अफवाहों पर जिला प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट की है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि कटिहार में तीनों अनुमंडल क्षेत्रों में पर्याप्त मात्रा में एलपीजी गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं।

डीएसओ ने बताया कि कटिहार जिले में 54 गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स के पास 15576 घरेलू एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध हैं। गुरुवार को 6363 बुकिंग के विरूद्ध 6601 सिलेंडर की आपूर्ति की गई। उन्होंने बताया कि 871।व्यवसायिक सिलेंडर भी उपलब्ध हैं।
जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और गैस वितरकों के यहाँ अनावश्यक भीड़ न लगाएँ। जरूरतमंद संस्थानों को प्राथमिकता दी जा रही है। कठिनाइयों के लिए हेल्पलाइन नम्बर 06452-239025, 239026 पर संपर्क करें।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / विनोद सिंह
