
रोहतास संवाददाता। रोहतास नगर पंचायत पंचायत चुनाव के चुनाव में जीते उम्मीदवार लोकतंत्र को मजबूत करने वाले हैं। स्थानीय लोगों ने इस बार आर्थिक रुप से कमजोर उम््मीदवारों का चुनाव किया है। ज्यादातर जीते उम्मीदवार में से कोई मजदूरी करता है तो दूसरी ओर घर के नाम पर कुछ नहीं है। उपचेयर मैन के पद पर लोगों ने नसीमा खातुन पर भरोसा जताया। उनके पति के सामाजिक कार्यों से प्रभावित होकर लोगों ने अपनी पसंद बनाया। आजिविका के लिए एक छोटी सी लॉज पर वो निर्भर हैं। पूर्व वार्ड सदस्य की पत्नी सुनीता देवी के पास आजिविका का आधार केवल एक दुकान है। जबकि वार्ड 5 से निर्वाचित हुए पार्षद गुलाम सरवर अंसारी जुते की दुकान पर काम करते थे। वार्ड नंबर सात के लिए निर्वाचित हुई पार्षद शांति देवी के पति मजदूर है।
आठ नंबर वार्ड से चुनाव जीतने वाले पार्षद अमन गुप्ता की आर्थिक हालात काफी अच्छी नहीं है। इसी तरह की स्थिति वार्ड नौ से पार्षद बने मिथुन पासवान की भी है। वार्ड ग्यारह के पार्षद मुरारी तिवारी पुजा पाठ कर अपनी जीविका चलाते हैं और थोड़ी सी कृषि योग्य भूमि से उनका जीवन चलता है। वार्ड नंबर तेरह के पार्षद जोखन सिंह की भी जिविका का आधार खेती हैं। रोहतास नगर पंचायत के चुनाव के मैदान में कई धनपशु और बाहूबली भी लगे हुए थे। स्थानीय लोगों ने पूरे प्रदेश के लिए एक मिसाल दिया है।