उन्नाव, 04 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के डीजी हेल्थ पवन कुमार ने शनिवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। अस्पताल में गंदगी और मिली कुछ खामियों को लेकर मातहतों को फटकार लगाते हुए जल्द सुधारने के निर्देश दिए हैं।

डीजी हेल्थ ने पुरुष और महिला वार्ड सहित इमरजेंसी सेवाओं का जायजा लिया। वार्ड वार्ड में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों से बातचीत की, जिसमें अधिकांश मरीजों ने इलाज व्यवस्था पर संतोष जताया। निरीक्षण के दौरान गंदे शौचालय, इमरजेंसी वार्ड में मिली गंदगी को लेकर डीजी ने मातहतों को पटकार लगाते हुए जल्द सुधार करने के निर्देश दिए हैं।
पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए डीजी हेल्थ ने कहा कि जरूरतमंद लोगों को सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिलना चाहिए और स्वास्थ्य विभाग लगातार इसी दिशा में प्रयासरत है। जिला अस्पताल के निरीक्षण में कुछ खामियां पायी गई है जिसे अस्पताल प्रशासन ने जल्द सुधार करने का आश्वासन दिया। उन्होंने अपने आदेश में कहा है कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर इलाज, नि:शुल्क दवाएं उपलब्ध करायी जा रही है। इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / अरुण कुमार दीक्षित
