
डिजिटल टीम, डेहरी। भाजयुमो रोहतास द्वारा अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा मन की बात सुनी गई। उनकी जीवनी पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया। अध्यक्षता भाजयुमो के जिला अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने की। इस दौरान मौजूद लोगों ने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के तैल्यचित्र पर पुष्पांजलि करते हुए नमन किया। वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। निबंध प्रतियोगिता में बहुत सारे छात्रों ने भाग लिया। इस दौरान तीन छात्रों का चयन किया गया। जिसमें प्रथम स्थान आर्यन कुमार, दूसरा अंकित कुमार और तीसरा स्थान रोहित राज को मिला। अतिथियों ने विजेताओं को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के दौरान युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बब्ल कश्यप, अमरेश सिंह ,अजय ओझा ,विशु, बीजेपी जिला प्रवक्ता प्रकाश गोस्वामी, शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक कन्हैया सिंह, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, अरविंद दुबे, मंत्री चंदन चौबे, अमित तिवारी, दिलीप गुप्ता, डेहरी प्रखंड अध्यक्ष रवि सिंह, महामंत्री संतोष कुमार सिंह, अरविंद सिंह, तिलौथु प्रखंड अध्यक्ष अभय कुमार, किसान मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष गौतम संजय सिंह, अनिल सिंह , हनि, निरंजन सिंह, सुनिल सिंह उर्फ गटाई सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।