गुवाहाटी, 05 अप्रैल (हि.स.)। असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष तथा भाजपा उम्मीदवार भूपेन बोरा ने चुनावी प्रचार के बीच कांग्रेस सांसद एवं असम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई पर तीखा हमला बोला और उनकी राजनीतिक क्षमता पर सवाल उठाया।

रविवार को चुनावी सभा को संबोधित करते हुए बोरा ने कहा, “बड़ा असम बनाने की बात करने से पहले गौरव गोगोई को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे खुद चुनाव जीत सकते हैं या नहीं।” उन्होंने आरोप लगाया कि गोगोई का असम की मिट्टी, पानी और वातावरण से कोई वास्तविक जुड़ाव नहीं है।
बोरा ने यह भी कहा कि गौरव गोगोई को असम के राष्ट्रवाद और क्षेत्रीय भावना को समझने में अभी 15 साल और लगेंगे। उनके इस बयान से चुनावी माहौल में राजनीतिक बयानबाजी और तेज हो गई है।
राज्य में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे चुनावी सरगर्मी लगातार बढ़ती जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश
