
नौहट्टा (रोहतास) रविवार को प्रखंड के गांवों में तुलसी पूजन दिवस धूमधाम मनाया गया। भाजपा के प्रखंड उपाध्यक्ष लालबन्दे तिवारी ने बताया कि हिन्दू धर्म मे तुलसी पूजन की परम्परा पौराणिक काल से चली आ रही है। लगभग हर हिन्दू परिवार के आंगन में तुलसी का पौधा जरूर होता है और सुबह शाम पूरे श्रद्धा भाव से इनकी पूजा की जाती है। तुलसी को माता लक्ष्मी का रूप माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि यदि तुलसी का पौधा हरा भरा हो तो घर मे सुख शांति बनी रहती है। इसलिए इनकी पूजा सुबह शाम दोनों समय होनी चाहिए। खास कर महिलाएं तो नियमित रूप से पूजा करती है। श्री तिवारी ने कहा कि तुलसी का पौधा घर मे लगाने से एक अच्छी ऊर्जा भी मिलते रहता है दो हजार चौदह से विशेष रूप से पच्चीस दिसम्बर को तुलसी पूजन दिवस के रूप में मनाया जाता है। देश के कई केंद्रीय मंत्रियों और संतो ने तुलसी पूजन के महत्व का बखान सोशल प्लेटफार्म के माध्यम से किया था। तब से यह तेजी से चलने लगा आज हर घर मे इनकी पूजा होती है। महिलाएं पुरुष तुलसी पौधा में जल अर्पित कर सुख शांति की कामना करते है।
