
सासाराम (रोहतास) शनिवार को श्री संतोष योग आश्रम सासाराम में क्रीड़ा भारती, रोहतास संगठन का विस्तार किया गया जिसमे निम्नलिखित कार्यकर्ताओं को दायित्व सौपा गया।अनिल सिंह को जिला संरक्षक मंडल सदस्य राकेश रंजन मिश्रा को जिला उपाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह को जिला सह मंत्री कमल किशोर त्रिपाठी, अखिलेश कुमार केशरी, ऋतुराज बहादुर, धनंजय मिश्र, हेमंत कुमार सिंह, निखिल आनंद, उमेश राय, बिजेन्द्र कुमार सिंह को जिला कार्यकारिणी सदस्य का दायित्व सौंपा गया। वहीं राजेश्वर प्रसाद को सदर अनुमंडल सासाराम का संरक्षक दुर्गा दत्त को सदर अनुमंडल सासाराम अध्यक्ष का दायित्व भी सौपा गया।सभी सदस्यों का ओम की ध्वनि से स्वागत व समाप्ति शांति मंत्र से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश कुमार तिवारी व कार्यक्रम संचालन जिला मंत्री जितेंद्र कुमार सिंह ने किया। बैठक में उपाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह सह मंत्री शशिकांत चौबे सोनू राय आर एस एस के सद्भावना प्रमुख विजयंत सिंह, सदस्य दिवाकर पाठक, हेमंत कुमार, आशुतोष कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, ऋतुराज बहादुर, दुर्गादत्त कुमार, अनुमंडल अध्यक्ष सासाराम पिंटू कुमार शर्मा, राजेश्वर प्रसाद संरक्षक सासाराम, अनुमंडल अखिलेश कुमार केसरी, धनंजय कुमार मिश्र, सदस्य निखिल आनंद दुबे, राकेश रंजन मिश्रा उपाध्यक्ष सहित अन्य दर्जनों अतिथि सम्मिलित हुए।
