जबलपुर, 05 अप्रैल (हि.स.)। मध्य प्रदेश के जबलपुर में रविवार रात्रि 8:00 बजे सूरतलाई से कटंगी के बीच एक अज्ञात ट्रैक्टर चालक ने तेज रफ्तार से एक बाइक सवार को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, सामान्य गति से जा रहे बाइक सवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सीधे टक्कर मार दी जिससे वह मौके पर गिर गया। राहगीरों ने तत्काल आकस्मिक सेवा 108 एवं पुलिस सहायता के लिए 112 को लगाया परंतु क्षेत्रीय जनों का आरोप है कि आधा घंटे तक कोई मदद नहीं मिली जिससे घायल की तड़पने के बाद मौत हो गई। दुर्घटना के लगभग 45 मिनिट बाद पुलिस मौके पर पहुंची तब तक घायल दम तोड़ चुका था।
लोगों ने इस बात पर आक्रोश व्यक्त किया है की सुविधाओं के लिए बनाई गई आकस्मिक सेवाएं अब जी का जंजाल हो गई है। जब मदद की आवश्यकता हो तो इनका फोन नहीं उठता और यदि फोन लग भी जाए तो इतनी ज्यादा फॉर्मेलिटी पूछ ली जाती है कि इसमें 10 से 12 मिनट का समय खराब होता है। तब तक घायलों की हालत खराब हो जाती है। प्रशासनिक चूक के चलते एक निर्दोष काल के गाल में समा गया।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / विलोक पाठक
