
दिनारा (रोहतास) नवसृजित नगर पंचायत चुनाव को लेकर सारी तैयारियां पूरी हो गई है। इस सम्बंध में जानकारी देते हुए निर्वाची पदाधिकारी सह जिला पंचायत राज पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार ने बताया कि सभी मतदान कर्मी मंगलवार को बलदेव उच्च माध्यमिक विद्यालय दिनारा में योगदान करेंगे तथा उसी दिन मतदान दल को ईवीएम के साथ मतदान केंद्रों पर रवाना कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मध्य विद्यालय दिनारा में बने मतदान केंद्र पर केवल महिला मतदान कर्मी मौजूद रहेंगी। वही उर्दू मध्य विद्यालय दिनारा को आदर्श मतदान केंद्र के रूप में विशेष रूप से सजाया जाएगा तथा सेल्फी प्वाइंट की भी व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत चुनाव हेतु आयोग द्वारा डॉ अमीर अशफाक अहमद फैजी संयुक्त सचिव अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, बिहार सरकार को पर्यवेक्षक बनाया गया है।
उन्होंने बताया कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद एवं वार्ड पार्षद के लिए अलग-अलग ईवीएम मशीन रहेगी। 28 दिसंबर को होने वाले दूसरे चरण के मतदान में दिनारा नगर पंचायत के कुल 11 वार्ड में 15 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें 7 मतदान केंद्र सरकारी भवन या सरकारी विद्यालय में बनाए गए हैं। वही दो मतदान केंद्र निजी विद्यालय होलीपैथ पब्लिक स्कूल एवं विद्यासागर पब्लिक स्कूल में बनाया गया है। छ: मतदान केंद्र चलंत हैं। वार्ड संख्या एक में दो चलंत मतदान केंद्र, वार्ड संख्या तीन में दो, वार्ड संख्या चार में एक तथा वार्ड संख्या 11 में एक चलंत मतदान के बनाया गया है। 28 दिसंबर को होने वाले नगर पंचायत चुनाव में कूल 10579 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे जिसमें पुरुषों की संख्या 5630 तथा महिला मतदाताओं की संख्या 49 49 है। मुख्य पार्षद एवं उप मुख्य पार्षद पद के लिए कुल 12 -12 प्रत्याशी मैदान में है। जिनमें मुख्य पार्षद पद के लिए अनीता देवी, आसमा खातून, किरण देवी, देवंती देवी, ममता कुमारी, रीता देवी, रुखसाना, सजदा बेगम, श्रेया कुमारी, सावित्री देवी, सुनीता कुमारी एवं सुमन देवी शामिल हैं वहीं उप मुख्य पार्षद पद के लिए अनिल प्रताप सिंह, चंदन सिंह, जितेंद्र कुमार, तुषार कुमार, दिव्य प्रकाश सिंह, पप्पू कुमार, मुन्ना सिंह, मैनुद्दीन हाशमी, मोहम्मद अजहर, वासी रजा, विवेकानंद पांडेय एवं संजय कुमार मैदान में है। कुल 11 वार्ड में 58 वार्ड पार्षद प्रत्याशी चुनावी मैदान अपना भाग्य आजमा रहे है।
