देवरिया, 06 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में रुद्रपुर थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से संबंधित एक आरोपित को सोमवार को गिरफ्तार कर किया है। पुलिस ने आरोपित को न्यायालय में पेश करते हुए कार्रवाई की है।

अपर पुलिस अधीक्षक आनन्द कुमार पाण्डेय ने बताया कि थाना रुद्रपुर पर धारा 65(2) बीएनएस व 5एम/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित नामजद आरोपित राधेश्याम उर्फ श्याम निवासी रुद्रपुर क्षेत्र को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसके घर से गिरफ्तार किया। आरोपित के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में
थाना प्रभारी दिनेश कुमार, कांस्टेबल पवन चौधरी, कांस्टेबल सुमित राजभर रहें।
———-
हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक
