डेहरी आन सोन. वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई महिला कॉलेज डालमियानगर के राजनीतिशास्त्र विभाग के वरीय व्याख्याता व एसोसिएट प्रोफेसर डॉ माधुरी सिंह ने शनिवार को प्रभारी प्राचार्य के पद पर योगदान किया ।प्रभारी प्राचार्य व इतिहासविद डॉ अशोक कुमार सिंह चार दशक की सेवा के बाद आज सेवानिवृत हो गए । कालेज के इतिहास विभाग द्वारा द्वारा डॉ अशोक सिंह को सेवानिवृत्त होने सभागार में विदाई समारोह आयोजित किया गया ।इतिहास के विभागाध्यक्ष डॉ दिग्विजय सिंह की अध्यक्षता में आहूत विदाई समारोह में वक्ताओं ने डॉ सिंह के महिला कॉलेज के विकास में किये गए योगदान की चर्चा की ।कहा कि इनके कार्यकाल में कालेज के विकास की गाथा इतिहास के पन्नो पर अंकित किया जाएगा ।इनके कार्यकाल में 2016 में नैक से ग्रेडेशन मिला ।विश्वविद्यालय के पहले नैक ग्रेड पाने वाला यह पहला कालेज है।वही कालेज की चारदीवारी व छत्राओ के अध्यापन को कई सुविधाए उपलब्ध हुई ।



मौके पर डॉ राधा गोविंद सिंह,डॉ बलिराम सिंह,डॉ अजित कुमार सिंह,डॉ पुष्पा महाराज ,डॉ गीता पांडेय, डॉ मधुरिमा मिश्रा, डॉ शम्भू शरण शर्मा, विश्वविद्यालय शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ के राधा रमण सिंह, प्रशाखा पदाधिकारी उपेंद्र मिश्र, अखिलेश पाण्डेय, सुनील सिंह समेत सभी शिक्षक व कर्मी मौजूद थे । विभाग की ओर से अंगवस्त्र व उपहार डॉ सिंह को दिया गया ।

