हैदराबाद,7 अप्रैल (हि.स.)। नगर के राजेंद्रनगर स्थित बंदलागुड़ा में मंगलवार सुबह एक कपड़े की दुकान में आग लग गई, जिसने पूरे परिसर परिसर में अफरा तफरी मच गई। अग्निशमन कर्मियाें ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से दुकान का काफी नुकसान हुआ है।

बताया गया कि राजेंद्रनगर स्थित बंदलागुड़ा में स्थित सिद्धि विनायक टेक्सटाइल्स के नाम की कपड़े की दुकान में आग लग गई।
इलाके के आसमान में धुएं के घना गुबार छा गया।आग अचानक लगने से इलाके के निवासी परेशान हाे गए। सूचना पर माैके पर पहुंचे अग्निशमन दल ने तुरंत कड़ी मशक्कत कर आग बुझाने में कामयाबी हो पायी। सिद्धि विनायक टेक्सटाइल्स कपड़े की दुकान दो मंजिला है। आग लगने से दुकान का सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया है। प्रारंभिक जांच में आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगना प्रतीत हुआ है। आग लगने की घटना से किसी की जान को कोई खतरा नहीं पहुंचा। जांच टीम नुकसान का आकलन कर रही है।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / Dev Kumar Pukhraj
