देवरिया, 07 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिया में रुद्रपुर थाना पुलिस ने मंगलवार काे पॉक्सो एक्ट के एक मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आनन्द कुमार पाण्डेय ने बताया कि पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त अजीत उर्फ गोलू निषाद को 07 अप्रैल को सेमरौना पुल के पास से गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ 19 मार्च को वादी ने थाना रुद्रपुर में तहरीर देकर बताया था कि 16 मार्च को उसकी नाबालिग पुत्री को अभियुक्त बहला-फुसलाकर भगा ले गया। परिवार की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की। जांच के दौरान साक्ष्यों के आधार पर पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराएं बढ़ाई गईं।
—————-
हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक
