
सासाराम (रोहतास) सरस्वती औद्योगिक प्रशिक्षण केन्द्र तिलौथू के प्रांगण में 17 वां रोहतास गढ़ तीर्थ मेला की सफलता हेतु स्वागत समिति के अध्यक्ष गोपाल सिंह की अध्यक्षता में हर्षोल्लास सम्पन्न हुई। सभी उपस्थित अधिकारियों का परिचय एवं स्वागत सचिव डोमा साह ने किया। मंच पर प्रखंड प्रमुख कामता सिंह, जिला परिषद विमला कुंवर, विष्णु कुमार प्राचार्य, उपाध्यक्ष उमेश शुक्ल, प्रकल्प प्रमुख जंगलेश प्रसाद चौरसिया उपस्थित थे। तिलौथू एवं रोहतास प्रखंड स्वागत समिति के 60 सदस्य उपस्थित हुए। सामाजिक कार्यकर्ता ओमप्रकाश जी, सविता डे, उषा कुमारी, अमरेन्द्र तिवारी, महेंद्र पासवान आदि उपस्थित हुए।
रोहतास गढ़ तीर्थ मेला में आने वाले वनवासी बन्धु भगिनी का स्वागत समारोह 4 फरवरी 2023 शनिवार की संध्या 6-30 बजे से सरस्वती विद्या मंदिर तिलौथू के प्रांगण में आयोजित होगा। रोहतास गढ़ तीर्थ किला परिसर में 5 फरवरी 2023 को ग्यारह बजे से दिन में होगा। आज की सभा हर्षोल्लास के माहौल में सम्पन्न हुई। मेला की उपादेयता पर प्रकल्प प्रमुख जंगलेश प्रसाद चौरसिया ने सभी को विशेष जानकारी दिया। इसे सफल बनाने हेतु सभी से तन मन धन से सहयोग के लिए आग्रह किया। धन्यवाद ज्ञापन गोपाल सिंह ने किया।