
* अंडर 14 की 100 मीटर दौड़ में नंदनी कुमारी व राजा खां हुए अव्वल
* अंडर-17 के 100 मीटर दौड़ में नंदनी व शिवम सबसे आगे
डेहरी ऑन सोन (रोहतास) प्रखंड स्तरीय दक्ष वार्षिक खेल प्रतियोगिता- 2023 स्थानीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डालमियानगर के प्रांगण में बुधवार को तीन दिवसीय जिला स्तर से चयनित खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ कार्यक्रम का उद्घाटन प्रतियोगिता के अध्यक्ष मुख्य अतिथि डेहरी के वीडिओ पुरुषोत्तम त्रिवेदी व सचिव प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुरेश प्रसाद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित व फीता काट कर किया। उद्घाटन के बाद मुख्य अतिथि ने उपस्थित 250 प्रतिभागी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता से शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के प्रतिभा में निखार आता है। तथा उनमें कुछ कर गुजरने की ललक उत्पन्न होती है। तथा उन्हें अन्य प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए एक ताकत मिलती है और यही भावना उन्हें बहुत दूर तक ले जाता है। प्राइवेट की अपेक्षा सरकारी विद्यालयों के बच्चे ज्यादा कामयाब होते हैं। इस प्रकार के प्रतियोगिता से वे अपने क्षमता का निखार करते हैं तथा यही बच्चे आगे बढ़ महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपने क्षेत्र का नाम रोशन करते हैं। वही प्रखंड विकास पदाधिकारी सुरेश प्रसाद ने बताया कि खेलकूद से न सिर्फ शारीरिक व मानसिक विकास होता है बल्कि इससे सामाजिक पहचान भी बनती है। बच्चों के बौद्धिक विकास के लिए भी खेलकूद काफी महत्वपूर्ण है।
संचालन शिक्षक वरुण नीरज एवं किरण कुमारी के द्वारा किया गया।
वही निर्णायक मंडल में मो. नसीम, व्याख्या नारायण, भगवान सिंह, नीलम कुमारी, अखिलेश सिंह, राजीव रंजन पांडेय की भूमिका महत्वपूर्ण रही।
क्या क्या हुआ प्रतियोगिता में:
प्रथम दिन : एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।जिसमें अंडर-14 अंडर-17 एवं अंडर-19 के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। वहीं गुरुवार को अन्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। कुल 16 विद्या में प्रतियोगिता कराया गया । जिसमें 100, 200, 400, 600, 800, 1500, 3000, 5000 मीटर मे दौड़ का आयोजन किया गया। वहीं गोला फेक, चक्का फेंके, भाला फेंक, 100 मीटर बाधा दौड़, चार गुणा 400 मीटर रिले दौड़ सहित अन्य एथलेटिक से संबंधित प्रतियोगिता कराई गई।
इस प्रतियोगिता में 25 शारीरिक शिक्षक के अलावे 68 विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं बीआरसी के पदाधिकारी सम्मिलित है। इस प्रकार कुल 93 शिक्षकों के देखरेख में यह प्रतियोगिता कराई गई।
मौके पर शिक्षक तनवीर अख्तर सिनेश सिंह, शशि कुमार सिंह के अलावे पीटीआई उमा शंकर पासवान, बसंती कुमारी, दुर्गा कुमारी, राजू कुमार सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।
सफल प्रतियोगिता का नाम:
3000 मीटर दौड़ में आदर्श दुबे हाई स्कूल डेहरी बने नंबर वन
अंडर -14 वर्ग के 100 मीटर दौड़ में नंदनी कुमारी मध्य विद्यालय गोपीगंज की छात्रा नंदनी कुमारी एवं देवनारायण मध्य विद्यालय के छात्र राजा खान प्रथम स्थान प्राप्त कर बाजी मारी ।
200 मीटर दौड़ में नीतू कुमारी चंद्र प्रकाश साहनी प्रथम स्थान प्राप्त किया
400 मीटर दौड़ मे मंजू कुमारी व अनुज कुमार को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ
600 मीटर दौड़ में अमृता कुमारी एवं अरबाज अंसारी को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। वही 100 गुना 400 मीटर रिले दौड़ में नीतू मंजू रिचा राजनंदनी की टीम को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। वही लड़कों के वर्ग में अरबाज गोलू अनुज विवेक को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। शॉटपुट में खुशी कुमारी एवं तुषार कुमार को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। लंबी कूद में शिल्पी कुमारी एवं संदेश कुमार को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।
अंडर -17 वर्ग के 100 मीटर बालिका वर्ग में उच्च माध्यमिक विद्यालय शिवपुर के नंदनी कुमारी एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय बरावकला के शिवम कुमार प्रथम स्थान प्राप्त किया। वही भोली, अमन ,हिमांशु को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।
200 मीटर दौड़ में तृप्ति कुमारी व पप्पू कुमार प्रथम स्थान
400 मीटर दौड़ में रानी कुमारी वं राजू कुमार
800 मीटर दौड़ में खुशबू कुमारी एवं आर्यन राज को प्रथम स्थान, वही शॉटपुट में निशा कुमारी एवं सत्यम कुमार को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।
लंबी कूद मैं प्रियंका कुमारी एवं मनीष कुमार विजई हुए वहीं 3000 मीटर दौड़ में रितिक रोशन सुदामा हाई स्कूल सिधौली को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।
अंडर-19 मे 4 गुणा 100 मीटर रिले दौड़ में सुंदरम तिवारी हिमांशु अमन आदर्श प्रथम स्थान प्राप्त किया । शॉटपुट में सोनम कुमारी एवं गोपाल राम को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ ।
400 मीटर मैं वेद प्रकाश कुमार को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। 1500 मीटर में हाई स्कूल डेहरी ऑन सोन के सुंदरम कुमार को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ । 3000 मीटर में आदर्श दुबे डेहरी हाई स्कूल को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।
