
नासरीगंज (रोहतास) स्थानीय कछवां थाने की पुलिस ने लूट कांड में फरार चल रहे एक आरोपी के पैतृक गांव कछवां5 थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव 52स्थित उसके आवास के मुख्य द्वार पर गुरुवार को थानाध्यक्ष की उपस्थिति में इस्तेहार चस्पाया। थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि फरार आरोपी सोनवर्षा निवासी गया सिंह का पुत्र राहुल कुमार बताया जाता है। जो ओसांव में संचालित पेट्रोल पंप की लूट में आरोपित है। वह लंबे समय से फरार चल रहा है। गुरुवार को ग्रामीणों की उपस्थिति में उसके घर के दीवाल पर कुर्की जब्ती का इस्तेहार चस्पाया गया है। इसके बाद भी वह आत्म समर्पण नहीं करता है, तो उसके घर कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जायेगी।
