19वीं सदी के महान समाज सुधारक ज्योतिराव गोविंदराव फुले ने भारतीय समाज में समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय की अलख जगाने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। 11 अप्रैल 1827 को महाराष्ट्र के सतारा में जन्मे फुले, जिन्हें महात्मा फुले और ज्योतिबा फुले के नाम से भी जाना जाता है, ने अपने जीवन को समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया।

उस दौर में जब महिलाओं और दलितों को शिक्षा से दूर रखा जाता था, फुले ने इस कुरीति को चुनौती दी। उन्होंने स्त्रियों को शिक्षा का अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष किया और पत्नी सावित्रीबाई फुले के साथ मिलकर देश के पहले बालिका विद्यालयों में से एक की स्थापना की। यह कदम उस समय एक क्रांतिकारी पहल माना गया।
फुले ने बाल विवाह, जातिगत भेदभाव और सामाजिक असमानताओं के खिलाफ भी जोरदार आवाज उठाई। उन्होंने समाज में व्याप्त रूढ़िवादी परंपराओं को तोड़ने और समानता आधारित व्यवस्था स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयास किए।
उनका मानना था कि शिक्षा ही वह माध्यम है, जिससे समाज में बदलाव लाया जा सकता है। इसी सोच के तहत उन्होंने पिछड़े और वंचित वर्गों के लिए शिक्षा के द्वार खोले और सामाजिक जागरूकता फैलाने का कार्य किया।
महात्मा फुले का जीवन और विचार आज भी समाज को दिशा देने का काम करते हैं। उन्होंने जो बीज बोए, उसी का परिणाम है कि आज भारत में शिक्षा और समानता के अधिकार को लेकर व्यापक जागरूकता देखने को मिलती है।
महत्वपूर्ण घटनाचक्र
1919 – अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन की स्थापना।
1921 – रेडियो पर खेलों की पहली लाइव कमेंट्री का प्रसारण किया गया।
1930 – ऋषिकेश में इस्पात की तारों से बना 124 मीटर का झूलने वाला पुल जनता के लिए खोला गया। इसे लक्ष्मण झूला का नाम दिया गया।
1964 – भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी दो हिस्सों में विभाजित।
1970 – अमेरिका का अपोलो 13 अंतरिक्ष यान चंद्र अभियान पर रवाना।
1976 – स्टीव वाजनेक का बनाया पहला एपल-1 कंप्यूटर जारी।
1983 – बेन किंग्सले की फिल्म गांधी को आस्कर अवार्ड।
1999 – अग्नि 2 प्रक्षेपास्त्र ने परीक्षण उड़ान भरी।
1999 – फिलीपींस की सरकार द्वारा ‘एक स्कूल गोद लो’ की अनोखी घोषणा।
2002 – चीन में मैच (फ़ुटबाल) फ़िक्सिंग के आरोप में रेफ़री गिरफ़्तार।
2003 – पाकिस्तान ने 12वीं बार शारजाह कप जीता।
2004 – इस्लामाबाद में भारत के प्रख्यात गायक कलाकार सोनू निगम के कार्यक्रम स्थल के पास एक कार में बम विस्फोट।
2008 – सरकारी कर्मचारियों द्वारा विरोध को देखते हुए केन्द्र सरकार ने छठे वेतन आयोग की समीक्षा के लिए सचिवों की एक उच्चस्तरीय समिति गठित करने की घोषणा की।
2008 – स्वीडन में वैज्ञानिकों ने आठ हज़ार वर्ष पुराने वृक्ष की खोज की।
2011 – भारतीय मूल की अमरीकी लेखिका झुंपा लाहिरी को उनकी पहली रचना ‘इंटरप्रेटर ऑफ मैलेडीज़’ के लिए पुलित्ज़र सम्मान।
जन्म
1827 – ज्योतिबा फुले- भारत के महान् विचारक, समाज सेवी तथा क्रान्तिकारी।
1869 – कस्तूरबा गांधी – महात्मा गाँधी की धर्मपत्नी।
1887 – जामिनी रॉय – भारत के प्रसिद्ध चित्रकार।
1904 – कुन्दन लाल सहगल भारतीय गायक और अभिनेता
1916 – आर. डी. भण्डारे – भारतीय राजनीतिज्ञ, न्यायविद और अम्बेडकरवादी कार्यकर्ता थे।
1937 – रामानाथन कृष्णन – भारत के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से है।
1938 – सोमदत्त बट्टू – हिन्दुस्तानी शास्त्रीय गायक हैं जो पटियाला घराने से हैं। वह ‘हिमाचल गौरव’ के नागरिक सम्मान के विजेता हैं।
1946 – नवीन निश्चल – भारतीय फ़िल्म अभिनेता थे।
1951 – थिएटर और टेलीविजन अदाकारा रोहिणी हतंगडी का जन्म।
1983 – अनूप श्रीधर – भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं।
निधन
1977 – फणीश्वरनाथ रेणु, साहित्यकार
2001 – कमल रणदिवे – प्रसिद्ध भारतीय महिला चिकित्सक थीं।
2009 – हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार, नाटककार और कहानीकार विष्णु प्रभाकर का निधन।
2010 – कैलाश चंद्र दाश, वैज्ञानिक और भुवनेश्वर के उत्कल विश्वविद्यालय में रसायन विज्ञान विभाग के पूर्व प्रमुख प्रोफेसर।
2010 – पोलैंड के राष्ट्रपति लेख काजिंस्की की विमान दुर्घटना में मृत्यु।
महत्वपूर्ण अवसर
रेल सप्ताह
———————
हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय
