
कैमूर से दिनेश तिवारी की रिपोर्ट
कैमूर जिले के करमचट थाना क्षेत्र से लंबे समय से फरार चल रहे नक्सली सुरज ।यादव को बुधवार देर शाम गिरफ्तार किया है। इस संबंध में करमचट थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह उर्फ सिंघम ने बताया कि गोपनीय सूचना के आधार पर नक्सली की घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार नक्सली सुरज ।यादव को पुलिस ने सबार गांव से गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि उसपर हत्या, आर्म्स एक्ट और नक्सल गतिविधियों में संलिप्लत होने के मामले दर्ज थे। 18 साल से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। नक्सली की गिरफ्तारी से क्षेत्र की लोगों ने राहत की सांस ली है।
