कठुआ, 10 अप्रैल (हि.स.)। डीसी कठुआ राजेश शर्मा ने आगामी जेकेएसएसबी जूनियर असिस्टेंट परीक्षा के सुचारु संचालन को लेकर जिला कार्यालय परिसर में आयोजित बैठक में तैयारियों की समीक्षा की।

बैठक में बताया गया कि 19 अप्रैल 2026 को होने वाली इस परीक्षा के लिए जिले में 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। उपायुक्त ने पेयजल, बिजली आपूर्ति, बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध और सभी केंद्रों पर वीडियोग्राफी जैसी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए ताकि परीक्षा पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके। साथ ही जेकेएसएसबी के निर्धारित प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा।
पुलिस विभाग को सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा, उचित चेकिंग और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के निर्देश भी दिए गए। बैठक में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया
