
बिक्रमगंज (रोहतास) जिला अंतर्गत बिक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र के काराकाट प्रखंड मुख्यालय गोराड़ी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को बिहार क्वालिटी इनोवेशन कंपटीशन 2022-23 के तहत राज्य में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है। आपको बताते चलें कि काराकाट लोकसभा सांसद महाबली सिंह के द्वारा काराकाट अस्पताल को आरो प्लांट डोनेट किया गया था। जो बिहार सरकार द्वारा एक इनोवेशन के तौर पर स्वीकार किया गया। आरो प्लांट से पानी पीने से मरीजों को कई प्रकार की बीमारियों से मुक्ति मिलती है। इसलिए राज्य में काराकाट अस्पताल को दूसरा पुरस्कार दिया गया है। इसकी जानकारी काराकाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोराड़ी के स्वास्थ्य प्रबंधक कौशलेंद्र शर्मा ने दी।