भोपाल, 10 अप्रैल (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़नगर जिला उज्जैन के निकट झलारिया गांव में बोरवेल में गिरे तीन वर्षीय बालक भागीरथ के निधन पर दु:ख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शुक्रवार को कहा कि मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं। राज्य सरकार की ओर से दिवंगत बालक के परिजन को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत बालक की आत्मा को शांति और शोकाकुल परिजन को यह असीम दु:ख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर
