भारतीय क्रिकेट इतिहास में 12 अप्रैल की तारीख एक ऐसी ऐतिहासिक जीत के लिए जानी जाती है, जिसने टीम इंडिया के आत्मविश्वास को नई ऊंचाई दी। साल 1975 में भारतीय क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज को उसके ही गढ़ में हराकर यादगार जीत दर्ज की थी।

यह मुकाबला पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला गया था, जहां विंडीज के कप्तान क्लाइव लॉयड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उनकी टीम ने पहली पारी में 359 रन बनाए, जिसमें विवियन रिचर्ड्स की 177 रनों की शानदार पारी शामिल थी। भारत की ओर से भागवत चंद्रशेखर ने 6 और कप्तान बिशन सिंह बेदी ने 4 विकेट लिए।
भारत की पहली पारी 228 रन पर सिमट गई, जिससे उसे बढ़त गंवानी पड़ी। इसके बाद विंडीज ने दूसरी पारी में 271/6 पर घोषित कर भारत को 403 रनों का मुश्किल लक्ष्य दिया। उस दौर में चौथी पारी में इतने बड़े लक्ष्य का पीछा करना लगभग असंभव माना जाता था।
लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने शुरुआती झटके लगे, लेकिन सुनील गावसकर (102) और गुंडप्पा विश्वनाथ (112) की शानदार पारियों ने टीम को संभाला। इसके बाद मोहिंदर अमरनाथ (85*) और बृजेश पटेल (49*) ने धैर्यपूर्ण बल्लेबाजी करते हुए टीम को ऐतिहासिक जीत दिला दी।
यह जीत इसलिए भी खास थी क्योंकि भारत ने पहली बार टेस्ट क्रिकेट में चौथी पारी में 400 से अधिक रनों का लक्ष्य हासिल किया था। उस समय वेस्टइडीज विश्व की सबसे मजबूत टीमों में गिनी जाती थी, और उसे उसी के घर में हराना किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं था।
आगे चलकर यही आत्मविश्वास भारतीय क्रिकेट के स्वर्णिम दौर की नींव बना। कुछ वर्षों बाद 1983 विश्व कप में कपिल देव की कप्तानी में भारत ने विश्व विजेता बनकर इतिहास रचा, जिसमें फाइनल में फिर से वेस्टइंडीज को ही हराया गया।
इस तरह 12 अप्रैल 1975 की जीत भारतीय क्रिकेट के इतिहास में एक निर्णायक मोड़ के रूप में हमेशा याद की जाती है।
महत्वपूर्ण घटनाचक्र
1801 – विलियम कैरी को फोर्ट विलियम कॉलेज आफ कलकत्ता में बांग्ला भाषा का प्रोफेसर नियुक्त किया गया।
1861 – अमेरिका में गृह युद्ध की शुरुआत। दक्षिण के ग्यारह राज्यों ने जैफ़रसन डेविस के नेतृत्व में अमरीका से अलग परिसंघ बनाने की घोषणा के साथ आज़ादी की लड़ाई छेड़ दी।
1885 – मोहनजोदड़ो की खोज करने वाले प्रसिद्ध इतिहासकार राखलदास बनर्जी का जन्म।
1927 – ब्रिटिश कैबिनेट ने महिलाओं को वोटिंग अधिकार देने का समर्थन किया।
1945 – अमेरिका द्वारा ओकीनावा पर आक्रमण।
1945 – जापानी मंत्रिमंडल का त्यागपत्र।
1945 – अमेरिका के राष्ट्रपति फ्रेंकलिन रूजवेल्ट का रहस्यमय परिस्थितियों में निधन।
1946 – सीरिया पर फ्रांस का कब्जा समाप्त हुआ।
1955 – डाक्टर जोनास साल्क ने पोलियो की दवा ईजाद करने का ऐलान किया।
1961 -सोवियत संघ ने अंतरिक्ष में अपना वर्चस्व कायम करते हुए यूरी गैगरीन को अंतरिक्ष में भेजा। वह अंतरिक्ष की यात्रा करने वाले पहले मानव थे। मेजर यूरी ने बैंकनूर अंतरिक्ष केंद्र से वोस्टॉक नामक अंतरिक्ष यान से उड़ान भरी। उस वक्त उनकी उम्र 27 साल थी।
1973 – सूडान ने अपना संविधान बनाया।
1975 – अमेरिका ने कंबोडिया में अपनी हार स्वीकार कर ली। कंबोडिया के गृह युद्ध में पांच साल तक हस्तक्षेप करने के बाद अमेरिका ने अपने आपको लड़ाई से अलग कर लिया।
1976 – भारत ने रिचर्ड्स और लॉयड से सजी विंडीज टेस्ट टीम को 400 पार स्कोर चेज कर दी मात।
1978 – भारत की पहली डबल डेकर रेलगाड़ी बम्बई के विक्टोरिया टर्मिनल से पुणे के लिए अपनी पहली यात्रा पर रवाना हुई।
1981 – अमेरिकी अंतरिक्ष यान कोलंबिया पहली बार प्रक्षेपित किया गया।
1991 – खाड़ी युद्ध औपचारिक रूप से समाप्त।
1998 – गिरिजा प्रसाद कोइराला नेपाल के नये प्रधानमंत्री नियुक्त।
2006 – साइप्रस के राष्ट्रपति तासोस पापादोलस 6 दिवसीय यात्रा पर भारत पहुँचे।
2007 – पाकिस्तान ने ईरान गैस पाइपलाइन पर भारत को मंजूरी दी।
2007 – एयरलाइन्स जेट ने एयर सहारा को खरीदा।
2008 – भारतीय मूल के ब्रिटिश उद्योगपति और सांसद लॉर्ड स्वराजपाल के स्वामित्व वाले केपेरो समूह ने पश्चिम बंगाल के सिंगूर में मोटर वाहन के पुर्जे बनाने की तीन इकाइयों को लगाने का फ़ैसला किया।
2008 – अफगानिस्तान में भारतीयों के एक काफ़िले पर हुए आत्मघाती हमले में दो भारतीय इंजीनियरों सहित तीन लोगों की मौत।
2010 – लुधियाना, पंजाब (भारत) के गुरु नानक देव स्टेडियम में भारतीय कबड्डी टीम ने पाकिस्तान की टीम को 58-24 से पराजित कर प्रथम विश्व कप कबड्डी प्रतियोगिता जीत ली।
ब्रिटिश-भारतीय लेखक राणा दासगुप्ता को महागाथा सोलो के लिए 2010 का कॉमनवैल्थ राइटर्स पुरस्कार देने की घोषणा की गई। आस्ट्रेलियाई ग्लेंडा गेस्ट के ‘सिडॉन रॉक’ को यहाँ हुए पुरस्कार के ग्रांड फिनाले में ‘श्रेष्ठ पहली पुस्तक’ का अवार्ड मिला।
2014- मशहूर गीतकार गुलज़ार को वर्ष 2013 के लिए दादा साहब फाल्के पुरस्कार दिया गया।
जन्म
1885 – राखालदास बंद्योपाध्याय – प्रसिद्ध भारतीय इतिहासकार तथा पुरातत्त्ववेत्ता।
1910- केदार शर्मा – भारतीय फ़िल्म निर्देशक, निर्माता, पटकथा लेखक और हिंदी फ़िल्मों के गीतकार।
1917 – वीनू मांकड़ – भारत के महान क्रिकेट खिलाड़ियों में से एक। इनका नाम विश्व के श्रेष्ठ ऑलराउंडरों में गिना जाता है।
1921 – सुन्दर सिंह भण्डारी – भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ थे।
1924 – एफ. एन. सूजा – जाने-माने भारतीय चित्रकार थे।
1935 – लालजी टंडन – भारत के प्रसिद्ध तथा वरिष्ठ राजनीतिज्ञों में से एक थे।
1937 – गुलशन बावरा – हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गीतकार थे।
1943 – सुमित्रा महाजन – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं 16वीं लोकसभा की अध्यक्ष।
1953 – ऋत्विक सान्याल- भारतीय शास्त्रीय गायक हैं। वह ध्रुपद गायन के सशक्त हस्ताक्षर हैं।
1954 – सफ़दर हाशमी – प्रसिद्ध मार्क्सवादी नाटककार, कलाकार, निर्देशक एवं गीतकार।
1962 – सावजी ढोलकिया – सूरत की हरि कृष्णा निर्यात प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के संस्थापक और अध्यक्ष हैं।
1981 – तुलसी गाबार्ड – अमेरिकी कांग्रेस में पहली हिंदू अमेरिकी सांसद हैं।
निधन
2023 – उत्तरा बाओकर – भारतीय रंगमंच, फिल्म और टेलीविजन अभिनेत्री थीं।
2006 – राजकुमार – कन्नड़ फ़िल्मों के अभिनेता
1978 – ताज भोपाली – एक सुप्रसिद्ध शायर
1723 – नेकसियर – मुगल वंश का 12वाँ बादशाह था।
1236 – इल्तुतमिश – दिल्ली (भारत) का शासक।
महत्वपूर्ण अवसर
रेल सप्ताह
वर्ल्ड डे ऑफ एविएशन एंड कॉस्मोनाटिक्स।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / प्रभात मिश्रा
