देवरिया, 11 अप्रैल (हि.स.)। जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय शनिवार काे ट्रेन के चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना चकियवा रेलवे ढाला को पार करते समय दुर्घटना हुई।

मृतका की पहचान संकेसिया देवी (50) पत्नी राम भरोसे प्रसाद, निवासी गौर कोठी, बरियारपुर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक वह अपने रिश्तेदार के घर पिपरा बैरोना गई थीं। वहां से वापस लौट रही थीं। पड़री मल्ल के पास रेलवे ढाला पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आ गईं। परिजनों के अनुसार संकेसिया देवी को कम सुनाई देता था, जिससे संभवतः उन्हें ट्रेन के आने का आभास नहीं हो सका और यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सदर कोतवाल राकेश राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर परिवार के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक
