
बिक्रमगंज (रोहतास) काराकाट प्रखंड मुख्यालय गोराड़ी के प्रखंड संसाधन केंद्र के परिसर में शनिवार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को भावुक होकर प्रखंड के शिक्षकों एवं कर्मियों ने विदाई दी । उक्त कार्यक्रम के दौरान प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी परमानंद शर्मा को उक्त प्रखंड के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक , शिक्षकों एवं कर्मियों ने भावुक होकर पुष्पमाला, शॉल एवं अन्य बस्तुओं के द्वारा सम्मानित किया। साथ ही नवपदस्थापित बीईओ सचिदानंद साह को भी फूलमाला व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। उसके उपरांत कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय जयश्री काराकाट की छात्राओं ने अपने अधिकारियों का स्वागत गान से भाव विभोर कर दी। साथ ही साथ उक्त विद्यालय की छात्राओं ने शराबबंदी एवं दहेज प्रथा पर हो रहे अत्याचार को बंद करने के लिए एक से एक बढ़कर कार्यक्रम प्रस्तुत की , जो काफी सराहनीय रहा। कार्यक्रम के दौरान मौजूद सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं ने पूर्व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी परमानंद शर्मा एवं नव पदस्थापित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सच्चिदानंद साह के प्रति आभार प्रकट किया । साथ ही साथ पूर्व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के कुशल कार्यों को शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं ने काफी सराहा। उक्त दौरान कुछ शिक्षक व शिक्षिका विदाई समारोह के दौरान भावुक नजर आए। मौके पर पूर्व डीडीओ रामजग तिवारी, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय जयश्री काराकाट के वार्डेन गुड़िया पांडेय , शिक्षिका नाहिदा खातून, सुधीर कुमार पांडेय, काशीनाथ राम, कांति कुमारी, विकास मौर्य, शैल कुमारी, मुनीर आलम , उमाकांत मिश्रा, अवधेश कुमार सिंह, पूर्व बीआरपी सुशील कुमार गुप्ता, राजनाथ राम, लेखापाल अनिल , किशु, संजय कुमार, संजय कुमार सिंह, रजनी कांत तिवारी, उमाकांत तिवारी, अनिल कुमार पासवान अन्य शिक्षक-शिक्षिका ,छात्रा व कर्मी लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन शारिरिक शिक्षक कुश कुमार त्रिपाठी ने की।