-अभिनव भारत न्यास ने आयोजित किया समरसता कार्यक्रम

अयोध्या, 12 अप्रैल (हि.स.)। अभिनव भारत न्यास द्वारा समुत्कर्ष-समरस भारत महायज्ञ का आयोजन में रविवार को श्रीरामकथा पार्क में 108 कुण्डीय महायज्ञ का आयोजन किया गया । जिसमें 1500 लोगों के सहयोग से प्रत्येक कुण्ड पर एक पुरोहित गुरूकुल छात्र तथा 8 जनमानस द्वारा यज्ञ में आहुति दी गयी। इस प्रकार 108 कुण्ड पर हवन करने हेतु लगभग 850 लोगाें द्वारा यज्ञ में एक साथ आहुति दी गयी। गुरूकुल के सभी वेदाचार्यों द्वारा चारों वेदों में वर्णित यज्ञ विधियों के मंत्रोच्चार तथा अभिनव भारत न्यास के 200 सदस्यों के सहयोग से सम्पन्न कराया ।
यज्ञ में विभिन्न क्षेत्रों से उपस्थित सभी लोगों द्वारा पूर्ण मनोयोग एवं विधि-विधान से एक साथ यज्ञ को पूर्ण किया। यज्ञ समाप्ति के उपरान्त सहभोज का आयोजन किया गया ,जिसमें सभी यज्ञार्थियों द्वारा समरसता के भाव में जमीन पर एक साथ बैठ कर भोजन किया। इस अवसर पर बावन मन्दिर महंत वैदेही बल्लभ शरण , सन्त निष्ठा साहेब , उमेश कबीर आचार्य-कबीर चौरा वाराणसी, शिवरूपानन्द स्वामी ठाणे मुम्बई, महंत डा0 जयराम दास वेदान्ती सहित प्रमुख लोग उपस्थित रहें ।
——————
हिन्दुस्थान समाचार / पवन पाण्डेय
