* लोजपा (रा) राष्ट्रीय अध्यक्ष आगमन को लेकर तैयारी

सासाराम (रोहतास) लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह युवा सम्राट जमुई सांसद चिराग पासवान का रोहतास के धरती शिवसागर प्रखंड के सोनडीहरा गांव में स्व बीरेंद्र पासवान की मूर्ति का अनावरण करेंगे। इनके आगमन को लेकर जिला अध्यक्ष विनोद सिंह ने बैठक कर तैयारी की समीक्षा बैठक कर जोरदार स्वागत के लिए प्रखंड से लेकर जिला स्तर के सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी को सूचना दिया गया। सोनू सिंह, प्रेमतोष कुमार सिंह, जनेश्वर पासवान, जगनराय साह, उमेश प्रसाद श्रीवास्तव, लालू पांडेय, छोटेलाल पासवान, रोशन पासवान, प्रेमचंद पासवान, कचहरी पासवान, वकील पासवान, कृष्णा पासवान, सुग्रीव पासवान सहित कई अन्य मौजूद थे।

