– चार दशक से शिक्षा का अलख जगाने का प्रयास कर रहा है महिला कॉलेज

डिजिटल टीम, डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय की अंगीभूत ईकाई महिला कॉलेज की छात्राओं को अब स्मार्ट क्लास की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही वो रिडिंग रुम में पढ़ाई कर सकती है। कॉलेज परिसर में गुरुवार को कैंटीन, रिडिंग रूम और डॉरमेट्री के बिल्डिंग का उद्घाटन किया गया। प्राचार्या डॉक्टर माधुरी सिंह ने इस दौरान कहा कि अनुमंडल क्षेत्र का एकमात्र महिला कॉलेज पिछले चार दशक से महिला शिक्षा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। छात्राओं को प्रगति के बेहतर अवसर मिले इसका प्रयास किया जा रहा है। रिडिंग रुम की सिटिंग कैपिसिटी 50 छात्राओं की है।


इस मौके पर पूर्व प्राचार्य डॉक्टर अशोक कुमार सिंह ने कहा कि समाज में बदलाव के सार्थक प्रयास कभी व्यर्थ नहीं जाते। उन्होंने कहा कि कॉलेज के विकास के लिए सभी कर्मियों ने एक साथ मिलकर काम किया।

कहा कि नैक से अधिकृत एक मात्र कॉलेज शिक्षा का अलख जगाने का लगातार प्रयास करे।

इस मौके पर डॉक्टर किशोर कुमार सिंह, डॉक्टर अजीत कुमार सिंह, डॉक्टर विक्रमा राय, उपेंद्र मिश्र, अखिलेश पाण्डेय, सुनील कुमार सिंह सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।
शोक सभा का किया गया आयोजन
कॉलेज परिसर में मंगलवार को ही प्रोफेसर दंपत्ति महेंद्र सिंह और उनकी पत्नी पुष्पा सिंह के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया। इस दौरान प्राचार्या ने कहा कि पुष्पा सिंह महिला कॉलेज में पदस्थापित थी। इस दौरान सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दोनों के आत्मा की शांति की प्रार्थना की और परिवार के लोगों के साथ संवेदना प्रकट की.
