डिजिटल टीम, डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। बिहार के लेनिन बाबू जगदेव प्रसाद की 101वी जयंती के मौके पर रोहतास प्रखंड के रसलपुर में सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता ललन कुमार सिंह व संचालन राजेश्वर कुमार ने किया। इस दौरान अतिथियों ने जगदेव प्रसाद के तैल्यचित्र पर फूल चढ़ा कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। कहा कि सामाजिक न्याय की राजनीति करने वाले जगदेव प्रसाद ने समाज के पिछड़े वर्ग को अधिकार दिलाया। राजनीतिक लड़ाई के कारण बिहार में सामंती ताकतों को हराया जा सका। समाज के वंचित वर्ग को राजनीतिक तौर पर मजबूत करने का काम किया। वक्ताओं ने कहा कि बिहार की राजनीति में जगदेव प्रसाद के देखा गया सपना चरितार्थ हो रहा है। उनके प्रयास से वर्तमान बिहार की राजनीति में सामंतवाद को पूरी तरह खत्म किया जा सका।


इस मौके पर मुख्य अतिथि देवनंद गुप्ता, जयकुमार सिंह, स्वतंत्रता सेनानी राम बहादुर आजाद, बबन सिंह, सत्येंद्र सिंह, उदय सिंह, सरपंच माला देवी, रसलपुर पंचायत समिति अनिता कुमारी,अमरदीप चौधरी, सहित कई अन्य मौजूद थे।


अमर शहीद जगदेव प्रसाद की जयंती समारोह का आयोजन
दिनारा (रोहतास) प्रखंड जनता दल यूनाइटेड कार्यालय पर बिहार के लेलिन के नाम से विख्यात समाजवादी नेता अमर शहीद स्व जगदेव प्रसाद की 102 वीं जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष हृदया नारायण कुशवाहा सहित जदयू कार्यकर्ताओं उनके तैल चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि अमर शहीद स्व जगदेव बाबू शोषितों-वंचितों की आवाज और संघर्ष की साक्षात प्रतिमूर्ति थे।उनके विचार आज भी जीवन में प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि हमारे नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनके विचारों और आदर्शों को जमीन पर उतारने का काम कर रहे हैं।जदयू के सभी कार्यकर्ताओं का यह नैतिक दायित्व है कि उनके नेतृत्व में हुए विकास-कार्यों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करें।इस मौके पर पूर्व प्रखंड अध्यक्ष नथुनी सिंह, जिला उपाध्यक्ष मुद्रिका सिंह, रवि भेलारी, बबुआ जी सिंह, पप्पू राय, अनिल कुमार सिंह,धर्मराज कुशवाहा, धनजी सिंह यादव, श्री निवास सिंह यादव, जवाहर प्रसाद सिंह, बलालु खां, सूर्य प्रसाद चौधरी, लक्ष्मण सिंह, लल्लू शर्मा, नंदकिशोर सिंंह कुशवाहा,जगलाल राम,राधेश्याम चौधरी साधु चौधरी, राजकुमारी देवी खरवार, जगदीश सिंह कुशवाहा, शिवप्रशन चौधरी, सतेन्द्र सिंह वशिष्ठ सिंह ,रामबली कुशवाहा ,शिवकुमार सिंह कुशवाहा, शिवशंकर प्रसाद,लाला सिंह, सहित अन्य लोग मौजूद थे।

समाजवाद की जीती जागती मिसाल थे बाबू जगदेव प्रसाद
* बारी बारी से पुष्प अर्पित कर लोगों ने किया नमन
करगहर (रोहतास) स्थानीय जनता दल यूनाइटेड प्रखंड कार्यालय करगहर में अमर शहीद बाबू जगदेव प्रसाद की जयंती मनाई गई। जनता दल यूनाइटेड प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार सिह के नेतृत्व में बहुत सारे युवा नौजवान साथी एवं पार्टी के सदस्यों ने उनके तैल चित्र पर बारी बारी से पुष्प अर्पित कर उनके विचारों को याद किया। आपको बता दें कि जनता दल यूनाइटेड के प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह आपने, भाषण के दौरान बताएं कि समाजवाद की जीती जागती मिसाल थे जगदेव प्रसाद। सांस्कृतिक एवं सामाजिक बदलाव के लिए ताउम्र लड़ा (बिहार का लेनिन) जगदेव प्रसाद ने सामाजिक न्याय को परिभाषित करते हुए कहा था कि 10 परसेंट शोषको के जुल्म से छुटकारा दिलाकर 90 परसेंट शोषितो को नौकरशाही और जमीनी दौलत पर अधिकार दिलाना ही सामाजिक न्याय है । जिसे 5 सितंबर 1974 को बिहार के जहानाबाद जिले के कुर्था में एक सार्वजनिक भाषण के दौरान एक पुलिस अधिकारी द्वारा जगदेव प्रसाद की निर्मम हत्या कर दी गई थी । उत्तर भारत में सामाजिक सांस्कृतिक क्रांति के जनक बाबू जगदेव प्रसाद 2 फरवरी 1922 से 5 सितंबर 1974 में आधुनिक भारतीय इतिहास में भारतीय समाज की एक ऐसी न्यू को मजबूत किया जो कृषि और आग पर आधारित संस्कृति को प्रभावित करती है । मौके पर मौजूद मनोज कुमार सिंह वीरेंद्र सिंह बच्चा सिंह यादव अरविंद पटेल प्रकाश दीपक यादव दिनेश यादव अरविंद यादव अर्जुन यादव राकेश कुमार पटेल राकेश कुमार जिला पार्षद प्रतिनिधि रवि पटेल राकेश सिंह मुन्ना कुशवाहा ज्योति प्रकाश तथा बहुत सारे युवा साथी, सामाजिक जनप्रतिनिधि ,और पार्टी के कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
