फिरोजाबाद, 15 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में फिराेजाबाद जिले की थाना रसूलपुर पुलिस टीम ने बुधवार को कूटरचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी जमानत लेने वाले अभियुक्ताें को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्ताें के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया।

थाना प्रभारी रसूलपुर प्रदीप कुमार ने बताया कि गांव जाटऊ निवासी होरीलाल ने 22 दिसम्बर 2025 को अभियुक्त वीरेन्द्र कुमार उर्फ वीके सहित छह अभियुक्तों के विरुद्ध कूटरचित दस्तावेज तैयार कर न्यायालय मे अभियुक्तगण की फर्जी जमानत लेने के सम्बन्ध में थाना रसूलपुर पर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों की तलाश शुरू कर दी।
थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ बुधवार को क्षेत्र में गश्त पर थे, तभी उन्होंने सूचना पर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर अभियुक्तों की फर्जी जमानत लेने वाले अभियुक्त नगला कूप निवासी वीरेन्द्र उर्फ वीके, वीरपाल और गढी सिधारी निवासी यादराम काे मोढा चौराहा के पास से गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तगण वीरेन्द्र उर्फ वीके, वीरपाल व यादराम अन्य व्यक्ति को नाम पता प्रयोग कर मुकदमों से सम्बन्धित अभियुक्तों की न्यायालय मे फर्जी जमानत दिलाने का कार्य करते थे।अभियुक्ताें के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।
————
हिन्दुस्थान समाचार / कौशल राठौड़
